करेला जिसे मोमोर्डिका चारैन्टिया एल के नाम से भी जाना जाता है, कुकुरबिटेसी परिवार का सदस्य है। यह आम तौर पर एम्बर नाशपाती, गंभीर लौकी, कठोर तरबूज, करेला (बिटर गॉर्ड), या कुगुआ के रूप में जाना जाता है। हजारों सालों से इसके फल का इस्तेमाल सब्जी के रूप में किया जाता रहा है। खाने में करेला भले कड़वा होता है लेकिन इसके अनेकों फायदे है। वैसे तो कई फायदे हैं। लेकिन ये मुख्य रूप से हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाता है। करेले खाने से शरीर से गंदगी का सफाया करने में काफी मदद मिलती है। आइए जानते हैं इसे खाने से शरीर में क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं। 
 

1. ब्लड शुगर कंट्रोल काम करता है 
करेला का स्वाद भले ही कड़वा हो लेकिन यह डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद चारैनटिन और पॉलीपेप्टाइड-पी रक्त शर्करा के नियंत्रण में सुधार करते हैं। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है, वो अपनी डाइट में करेला शामिल कर सकते हैं।

2. वजन घटाने में मददगार
करेला में कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है और इसमें फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसे खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा रहता है और इससे वजन कम होने में भी मदद मिलती है। आप करेले को वेट लॉस जर्नी में शामिल कर सकते हैं।

3.कोलेस्ट्रॉल के मरीजों के लिए फायदेमंद
करेला कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियां में सुधार होता है। इसमें ऐसे यौगिक होते हैं जो लिवर में कोलेस्ट्रॉल संश्लेषण को रोक सकते हैं। आप स्वस्थ रहने के लिए करेले को डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

4. पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है 
करेले में फाइबर पर्याप्त होता है। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है, आंत की सेहत को बढ़ावा देता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या है, उनके लिए करेला रामबाण साबित हो सकता है।

5. इम्यून सिस्टम को मजबूत करे
करेला में विटामिन-सी पाया जाता है। जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। इससे आप कई तरह के संक्रमण और बीमारियों से बच सकते हैं।