दमोह। जिले में नदी किनारे जल भरने आई एक महिला पर मगरमच्छ ने छपट्टा मारा और फिर उसे नदी में खींचकर ले गया। मगरमच्छ ने महिला को जबड़े से काफी देर तक दबोचा था। जिससे महिला ने मौके पर ही दम तौड़ दिया। घटना मोहटा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम कनिया घाट पटी की है। मृतक महिला की पहचान मालती बाई पति मेघराज के रूप मे हुई है। बताया जा रहा है कि महिला सावन माह शुरू होने से पहले गांव की व्यारमा नदी आई थी।
महिला की चींख की आवाज सुनकर ग्रामीण तुरंत नदी के पास पहुंचे। उन्होनें महिला को मगरमच्छ के जबड़े से छुड़ाने का प्रयास किया। लेकिन, मगरमच्छ काफी दूर चला गया था। अंत में ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी। जिसके बाद वन-विभाग और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पहुंच कर रेस्क्यू ऑपरेशन किया। रेस्क्यू करीब 1 घंटे तक चला। मीडिया खबरों के अनुसार, स्थानीय ग्रामीण प्रहलाद सिंह ने बताया कि महिला सुबह छह बजे नदी के पास अपनी एक सहेली के साथ गई थी। सावन का पहला दिन था। इसलिए उनको जल भी लाना था। इसलिए वे एक डिब्बे में जल भरने लगी। वहीं उनकी सहेली नदी किनारे ही खड़ी थी। उसी दौरान एक मगरमच्छ ने उसके पैर को जबड़े से पकड़ लिया और नदी के बीचों-बीच ले गया। नदी में तेज बहाव के कारण स्थानीय लोग उसे नहीं बचा सके।
यह भी पढ़ें: झाबुआ में 11 मोरों की संदिग्ध मौत, कीटनाशक के सेवन की आशंका, विसरा के नमूने जांच के लिए भेजे गए
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर सुधीर कुमार सक्सेना, कोचर पुलिस अधीक्षक श्रुति कीर्ति सोमवंशी, वन-मंडल अधिकारी ईश्वर जराडे सहित अनय पुलिस अफसर और वन- विभाग की टीम पहुंची थी। एसडीआरएफ को महिला की लाश घटनास्थल से करीब 40 किलोमीटर दूर मिली थी। वहीं एक प्रत्यदर्शी ने घटना का वीडियो बनाया है। बॉडी के पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।