Party in Lockdown: Bhopal में हुक्का लाउंज सील 

Corona in MP: देर रात तक जन्मदिन की पार्टी, चाकू नहीं गुप्ती से काटे आधा दर्जन से ज़्यादा केक

Publish: Jul 25, 2020, 02:38 AM IST

भोपाल। बीती रात भोपाल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रायलॉजी हुक्का लाउंज को सील कर दिया है। गुरुवार रात 12.30 बजे शाहपुरा थाना की पुलिस ने हुक्का लाउंज पर छापा मार दिया। गुरुवार देर रात लाउंज की तलाशी करते हुए पुलिस ने लाउंज में मौजूद युवक युवतियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। सभी नियमों का उल्लंघन कर पार्टी कर रहे थे।

दरअसल शाहपुरा थाने के टीआई चन्द्रभान पटेल के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच ने ट्रायलॉजी हुक्का लाउंज पर छापा मार दी है। पुलिस को जानकारी मिली थी वहां पर बड़ी संख्या में लोग पार्टी कर रहे हैं। पुलिस जब लाउंज पहुंची तब वहां 30 से 40 की संख्या में लोग पार्टी कर रहे थे। सभी नशे में धुत पाए गए। पुलिस ने सभी को अपनी गिरफ्त में लेकर धारा 144 का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस को लाउंज से बड़ी संख्या में हुक्का और अवैध शराब भी बरामद हुई है। पुलिस ने उनको ज़ब्त कर लिया है।

पार्टी में नामी और बदनाम शख्सियत थे मौजूद 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रायलॉजी हुक्का लाउंज में पार्टी के दौरान शहर की नामी और बदनाम शख्सियत भी मौजूद थे। भोपाल स्टंट राइडर बाबर ख़ान और रेमंड के ब्रांड अम्बेसडर नावेद ख़ान को भी पुलिस ने लाउंज में रंगे हाथों पकड़ लिया। नावेद ख़ान के पास से पुलिस ने छुरी भी बरामद भी किया है। पुलिस ने रेमंड के ब्रांड अम्बेसडर पर आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बर्थडे पार्टी कर रहे फ़ैज़ शरीफ, मोनिस जमील, साक्षी शर्मा, रूपल जैन, फाईज़ अंसारी, सैम अज़ीज़ सहित अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।