भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ रहा है। अगर यही रफ्तार रही तो एक दिन में 10 हजार का आंकड़ा पार होते देर नहीं लगेगी। बीते 24 घंटों में मंगलवार को प्रदेश में 9,451 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या 9,14,195 हो गई है। बीते 24 घंटों में राज्य में 7 मरीजों की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हुई है। जिसके बाद कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 10,583 हो गया है।

भोपाल लगातार कोरोना का हॉट स्पॉट बना हुआ है। मंगलवार को राजधानी में 2095 नए मरीज मिले। दूसरे नंबर पर इंदौर है 1,963 नए कोविड मरीजों की पुष्टि हुई है। कोरोना की तीसरी लहर में लगातार दूसरे दिन भोपाल में इंदौर से ज्यादा मरीज मिले हैं। भोपाल में 4 दिनों में 5 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। भोपाल में कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 1013 हो गई है। मंगलवार को 7752 सैंपल्स की जांच हुई जिसमें से 2095 लोग संक्रमित मिले हैं। भोपाल में एक्टिव केस की संख्या 14 हजार 98 हो गई है।

और पढ़ें: किन 5 लोगों के कारण चमक गया मध्यप्रदेश का नाम 

मध्यप्रदेश में कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 70,870 हैं। बीते 24 घंटों में 8,467 मरीज रिकवर हुए हैं। जिसके बाद मध्यप्रदेश में स्वस्थ्य हुए लोगों की संख्या 8,32,742 हो गई है। प्रदेश में 15 साल से अधिक उम्र के किशोरों समेत व्यस्क लोगों का वैक्सीनेशन जारी है। मंगलवार को 95,996 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। प्रदेश में अब तक कुल 10,88,88,345 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।