किन 5 लोगों के कारण चमक गया मध्यप्रदेश का नाम

ऐसी अनगिनत खबरों के लिए सुनें हम समवेत की ख़ास पेशकश 'समाचार सारांश'

Updated: Jan 26, 2022, 02:59 AM IST

अब अलग अलग अखबार पढ़ने से मुक्ति। हम समवेत के 'समाचार सारांश' में सुनिए एमपी के अखबारों में छपी खबरें एक साथ। यहां आपको मिलेगी वो खबरें जो आपके लिए जानना महत्वपूर्ण हैं।

 

गरीबी बाधा नहीं बन पाई

मध्यप्रदेश की 5 हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने इसका ऐलान किया। इनमें से तीन ऐसे हैं, जिन्होंने गरीब परिवार में जन्म लिया, लेकिन अपनी प्रतिभा के दम पर देशभर में नाम कमाया है।

उमा भारती की तारीफ के सियासी मायने

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के बहादुर बच्चों के साथ सीधे संवाद में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की प्रतिभा की तारीफ की और बचपन का किस्सा भी सुनाया। पहली नजर में यह भले ही सामान्य लगता है, लेकिन इसके सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

कांग्रेस का अभियान 1 फरवरी से 

कांग्रेस एक फरवरी से प्रदेश भर में अपनी विचारधारा, नीतियां और कमलनाथ सरकार के दौरान किए गए कार्यों को प्रत्येक घर तक पहुंचाने के लिए 'घर चलो घर-घर चलो' अभियान एक फरवरी से शुरू करेगी। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ 1 फरवरी को देवास से इस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।