बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में महिला और बच्चे समेत 9 लोगों की मौके पर ही मौत की खबर सामने आई हैं। वहीं चार की हालत गंभीर है। हादसा इतना दर्दनाक था कि, नजारा देख आसपास के लोग सन्न रह गए। यह हादसा बेमेतरा के कठिया गांव में हुआ है। जानकारी के मुताबिक, सिमगा के गांव तिरैया में छटी कार्यक्रम का आयोजन था। कार्यक्रम में शामिल होने 35 लोग पिकअप में सवार होकर सिमगा गए थे। लौटते वक्त देर रात करीब 2 बजे खड़ी ट्रक से तेज रफ़्तार पिकअप जा टकराया। 

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की जानकारी मिलते ही बेमेतरा के कलेक्टर और विधायक जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने गंभीर घायलों को रायपुर एम्स अस्पताल में भजने का इंतजाम किए। घायलों को बेमेतरा अस्पताल लाया गया वहीं मृतकों के शव को सिमगा अस्पताल में रखा गया है। मृतकों में 5 महिला और 3 बच्चे है इनमे दो जुड़वा बहनें शामिल है।

हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। जिनमें, भूरी निषाद (उम्र 50), नीरा साहू महिला (55 वर्ष), गीता साहू महिला (60 वर्ष), अग्निया साहू पति हगरु साहू महिला (60 वर्ष), मधु साहू पिता दिलीप साहू बालिका (5 वर्ष), खुशबू साहू पति दिलीप साहू महिला (39 वर्ष), रिकेश निषाद बालक (6 वर्ष) ट्विंकल निषाद बालिका (6 वर्ष) है।