मुरैनाः बाल सुधार गृह से फरार हुए आठ कैदी, हत्या और दुष्कर्म जैसे संगीन अपराधों की काट रहे थे सजा

बताया जा रहा है कि उस जेल में लगभग 12 कैदी सजा काट रहे थे, जिसमें 8 कैदी फरार हो गए। 

Updated: Jul 03, 2023, 05:59 PM IST

सांकेतिक- तस्वीर
सांकेतिक- तस्वीर

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के एक बाल सुधार गृह से आठ कैदी फ़रार हो गए, इस  घटना की जानकारी जेल के अधिकारी ने सोमवार को दी। 

जानकारी के मुताबिक घटना रविवार की शाम है, जहां नैनागढ़ रोड स्थित किशोर सुधार गृह में तकरीबन 12 कैदी सजा काट रहे थे। भागने वाले आठों अपराधियों पर हत्या,दुष्कर्म सहित विभिन्न अपराध के मामले कैदियों पर दर्ज है। 

यह भी पढ़ेंः चुनाव से पहले हाेगी वीडी शर्मा की होगी छुट्टी, BJP संगठन में बदलाव की अटकलें तेज

शहर के पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह ने कहा कि दुष्कर्म और हत्या के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे 12 किशोर विचाराधीन कैदियों में से आठ रविवार शाम करीब 7 बजे बाथरूम की दीवार तोड़कर भाग गए। उन्होंने बताया कि किशोर गृह में तैनात विशेष सशस्त्र बल के गार्ड ने रात करीब आठ बजे कोतवाली पुलिस थाने को सूचना दी।

यह भी पढ़ेंः शहडोल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटने से 40 घायल, पांच की हालत गंभीर
घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही पूरा महकमा हिला हुआ है पुलिस ने कैदियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारी ने बताया कि भागने वाले किशोर मुरैना, भिंड और श्योपुर जिलों के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके घरों के आस पास भी गस्त शुरू कर दी है।