जबलपुर। जबलपुर में फैसले omicron की दहशत के बीच लापता अफ्रीकी महिला का पता चल गया है। स्वास्थ्य अमले ने अफ्रीकी महिला को ढूंढ़ निकाला है। सोमवार दोपहर बारह बजे सूचना मिलने पर स्वास्थ्य अमला आर्मी के हॉस्टल पहुंचा। अफ्रीकी महिला इस समय सेना की हॉस्टल में क्वारंटीन है। 

रविवार को जबलपुर प्रशासन को अफ्रीकी यात्री के जबलपुर आने की सूचना मिली थी। जिसके बाद से ही जबलपुर में कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर दहशत फैल गई। स्वास्थ्य अमले ने महिला को ढूंढने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए थे। 

गनीमत है कि अफ्रीकी महिला की शुरुआती रिपोर्ट्स नॉर्मल आई हैं। महिला में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। आरटी पीसीआर टेस्ट में भी कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि एहतियातन महिला का सैंपलिंग जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए आईसीएमआर भेजा गया है। वहीं स्वास्थ्य अमला अब अफ्रीकी महिला के सहयात्रियों को ट्रेस करने में जुटा हुआ है। 

यह भी पढ़ें: अफ्रीका से MP आई महिला यात्री लापता, स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कंप

34 वर्षीय खूमो लीन बोत्सवाना की आर्मी में कैप्टन हैं। वे 18 नवम्बर को दिल्ली पहुंची थीं। जिसके बाद एयर इंडिया की फ्लाइट से जबलपुर आ गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खूमो लीन फॉरेन एक्सचेंज रिसर्च प्रोग्राम के तहत कोर्स करने के लिए जबलपुर पहुंची हैं।