MP By Elections: कमलनाथ का किसानों से वादा, MSP से कम दाम पर फसल खरीदना होगा अपराध
MSP Promise: कमलनाथ ने कहा, हमारी सरकार बनी तो बनाएंगे किसानों के हक में नए कानून, न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर फसल खरीदना होगा अपराध

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि अगर हम सत्ता में आए तो प्रदेश में किसानों के हक में नए कानून बनाएंगे, जिसमें किसानों की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर खरीदना अपराध घोषित किया जाएगा।
कमलनाथ ने कहा कि मोदी सरकार किसानों और मंडी को बर्बाद करने वाला काला कानून लेकर आई है। जिसका मकसद मंडी का निजीकरण करके समर्थन मूल्य को खत्म करना है। हमने तय किया है कि हम किसानों के लिए ऐसा कानून लाएंगे, जिससे किसी भी फसल की खरीदी समर्थन मूल्य से कम पर नहीं होगी।
समर्थन मूल्य से कम पर नही होगी ख़रीदी “,
— MP Congress (@INCMP) October 23, 2020
—कांग्रेस सरकार आते ही बनेगा नया क़ानून : कमलनाथ
भावी मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने किसानों के हित मे नया क़ानून बनाने का ऐलान किया है जिसमें समर्थन मूल्य से कम में ख़रीदी करने को अपराध माना जायेगा।
“आभार कमलनाथ जी” pic.twitter.com/jNHSJpxEGG
2018 के विधानसभा चुनावों से पहले कमलनाथ ने सरकार बनने पर किसानों की कर्जमाफी का वादा किया था। जिसके बाद कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 15 साल बाद प्रदेश की सत्ता में वापसी की थी।
आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में पारित नए कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर के किसानों में काफी गुस्सा है। कांग्रेस देश भर में इस कानून का विरोध कर रही है। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें हैं, वहां केंद्र के कानूनों को बेअसर करने वाले नए कानून बनाने की पहल हो रही है। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों को बेअसर करने के लिए विधानसभा में राज्य के तीन नए बिल पारित भी कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ सरकार भी जल्द ही ऐसा करने जा रही है।