MP Weather: फिर बिगड़ा मौसम का मिजाज, सिवनी में गिरे ओले, जबलपुर समेत 4 जिलों में हुई बारिश

मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलता दिख रहा है। कल यानी रविवार को सिवनी में बारिश के साथ एक बार फिर ओले गिरे। सिवनी के साथ साथ जबलपुर, छिंदवाड़ा और बैतूल में भी तेज बारिश और ओले गिरे।

Publish: Mar 18, 2024, 09:57 AM IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में एक बार फिर मौसम बदलता दिख रहा है। कल यानी रविवार को सिवनी में बारिश के साथ एक बार फिर ओले गिरे। सिवनी के साथ साथ जबलपुर, छिंदवाड़ा और बैतूल में भी तेज बारिश और ओले गिरे। इसके अलावा जबलपुर की तो यहां शाम को अचानक ही मौसम बदल गया। बादल छाने के बाद बारिश शुरू हो गई। छिंदवाड़ा में भी शाम को जोरदार बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल ओडिशा के ऊपर से छत्तीसगढ़ होते हुए विदर्भ तक ट्रफ लाइन गुजर रही है। जिसके चलते दक्षिण-पश्चिमी हवाएं अरब सागर से नमी ला रही है। वहीं दक्षिण-पूर्वी हवाएं बंगाल की खाड़ी से प्रदेश के पूर्वी भाग में भी नमी ला रही है। जिसका असर मध्यप्रदेश के कुछ इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। यहां बारिश, ओले और तेज आंधी चल सकती है।

वही आने वाले दो दिनों में राज्य के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की आशंका भी जताई गई है। आज भी जबलपुर, मंडला, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में तेज हवाओं के साथ ओले-बारिश हो सकती है साथ ही पांढुर्ना, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, कटनी, डिंडोरी में बारिश होने की संभावना है।

इसके साथ ही मंगलवार को नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, कटनी, उमरिया, डिंडोरी और अनूपपुर में मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने यहां ओले गिर का अंदेशा भी लगाया है। इसके अलावा पांढुर्ना, छिंदवाड़ा, दमोह, पन्ना, शहडोल में बारिश हो सकती है।

बता दें मार्च के अंत से गर्मी बढ़ेगी। वही 20 मार्च से एक्टिव हो रहे वेस्टर्न डिस्टरबेंस से प्रदेश तेज हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसकी वापसी के बाद प्रदेश में फिर से गर्मी का असर बढ़ेगा। मार्च महीने के अंत में पड़ने वाली गर्मी के पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस साल भी महीने के आखिरी सप्ताह में प्रदेश के कई शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है।