जबलपुर। मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में AIMIM की एंट्री के बाद सियासी हलचलें तेज हो गई है। AIMIM सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी अपने प्रत्याशियों के लिए धुआंधार प्रचार करने में जुटे हैं। जबलपुर के बाद उन्होंने राजधानी भोपाल में जनसभाओं को संबोधित किया। कांग्रेस ने इसपर निशाना साधते हुए कहा के कि असदुद्दीन ओवैसी हमेशा से ही भाजपा की मदद करते आ रहे हैं।

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने जबलपुर में असदुद्दीन ओवैसी पर हमला बोलते हुए कहा है कि, 'वे कांग्रेस के वोट काटकर भारतीय जनता पार्टी की मदद करते हैं, लेकिन उनकी यह चाल मध्य प्रदेश में किसी भी तरह से नहीं चलेगी। क्योंकि प्रदेश की जनता उन्हें और बीजेपी को अच्छी तरह से पहचान चुकी है। अब जनता ओवैसी की सच्चाई को पूरी तरह से जान चुकी है। लिहाजा उनके एमपी दौरे से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा।'

राज्यसभा सांसद विवेक तनखा ने आगे कहा कि, 'असदुद्दीन ओवैसी जाते तो हर राज्य में है, पर उन्हें जीत कहीं भी नहीं मिलती हैं। इससे पहले भी हो असुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश, बिहार में जाकर जनता के बीच अपना राग अलाप चुके हैं। पर उन्हें कहीं से भी राहत और जीत नहीं मिली। उनका सिर्फ एक मकसद रहता है कि कांग्रेस के वोट काटो और भाजपा की मदद करो।'

बता दें कि औवेसी की पार्टी एआईएमआईएम ने पहली बार एमपी की चुनावी राजनीति में दस्तक दी है। प्रदेश में नगर निगम चुनाव से AIMIM अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कर रही है। प्रदेश के सात नगर निगम में ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम मैदान में है। इनमें इंदौर, भोपाल, जबलपुर, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा और रतलाम शामिल है।