सतना/ नई दिल्ली। सतना के सांसद गणेश सिंह के भाई संजय सिंह का निधन हो गया है। संजय सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। संजय सिंह का दिल्ली के ऐम्स अस्पताल में उपचार चल रहा था। हालांकि संजय सिंह किस बीमारी से जूझ रहे थे, इस बारे में खबर लिखे जाने तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 

ताज़ा जानकारी के अनुसार संजय सिंह के शव को सड़क मार्ग के ज़रिए सतना लाया जा रहा है। गृह नगर में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भाई की मौत से सांसद गणेश सिंह काफी शोकाकुल हैं। उन्होंने फेसबुक पर भाई की मृत्यु का शोक संदेश प्रेषित करते हुए लिखा है 'मेरे छोटे भाई दिनेश प्रताप सिंह ( संजय ) का आज सुबह दिल्ली ऐम्स अस्पताल में दुखद निधन हो गया है। बता दें कि संजय सिंह रेलवे में टीटीई के पद पर पदस्थ थे।