उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एसपी कार्यालय के बाहर करणी सेना का भूख हड़ताल शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। शनिवार को पूरा दिन भी करणी सैनिक भूख हड़ताल पर बैठे रहे। भूख हड़ताल के दौरान एक करणी सैनिक की तबियत बिगड़ गई, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

दरअसल, गुरुवार दोपहर करणी सेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में प्रदर्शन करते हुए महिदपुर टीआई दिनेश भोजक को हटाने की मांग करते हुए भूख हड़ताल पर बैठे थे। दो दिन बीत जाने के बाद भी उनकी मांग नहीं मानी गई। भीषण गर्मी में भूख हड़ताल पर करणी सैनिकों को बैठे 48 घंटों से ज्यादा का समय हो गया है। बावजूद शासन प्रशासन द्वारा उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

शनिवार को बड़ी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ताओं के साथ करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर भी धरनास्थल पर पहुंच गए। हालांकि, प्रशासन द्वारा बातचीत से हल निकालने के बजाए धरना स्थल पर भारी पुलिस बल लगाकर फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान भूख हड़ताल पर बैठे गजराज सिंह निवासी ग्राम झारड़ा की तबियत बिगड़ी पर उपचार के लिए जिला असप्ताल भेजा गया। 

करणी सेना प्रमुख जीवन सिंह शेरपुर ने कहा कि हमारी मांग महीदपुर थाना प्रभारी दिनेश भोजक को निलंबित करने की है और निलंबित नहीं तो महिपदुर थाने में ही परमानेंट करने की मांग है। भूख हड़ताल को 48 घंटे से ज्यादा हो गए है पुलिस व प्रशासन की और से संघठन को कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलने से संघठन में नाराजगी है।