Assembly Elections 2023: पांचों राज्‍यों में सरकार बनाएगी कांग्रेस, चुनाव से पहले खड़गे का बड़ा दावा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पांच राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि माहौल हमारे पक्ष में है। हम सभी पांच राज्य जीतेंगे। हम-5, वे-0, आज यही स्थिति है।

Updated: Oct 23, 2023, 12:22 PM IST

नई दिल्ली। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। चुनाव पूर्व सामने आ रहे सर्वेक्षण माहौल कांग्रेस के पक्ष में बता रहे हैं। कांग्रेस हाईकमान भी आत्मविश्वास से लबरेज है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दावा किया है कि कांग्रेस पांचों राज्यों में सरकार बनाने जा रही है।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर मीडिया से बातचीत के दौरान खड़गे ने कहा, 'माहौल हमारे पक्ष में है। हम सभी पांच राज्य जीतेंगे। हम-5, वे-0, आज यही स्थिति है।' उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि हर कोई प्रयास करता है और वे भी प्रयास कर रहे हैं। प्रधानमंत्री द्वारा अपने नाम पर वोट मांगने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, ‘मुझे यह हास्यास्पद लगता है कि वह (प्रधानमंत्री) मध्य प्रदेश गए और कहा, ‘मोदी को वोट दो’ उन्होंने अपनी पार्टी या मुख्यमंत्री का नाम नहीं लिया। इससे पता चलता है कि मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचा है।'

यह भी पढ़ें: MP Election: टिकट घोषणा के बाद बगावत रोकना BJP के लिए बड़ी चुनौती, 22 सीटों पर दावेदारों ने खोला मोर्चा

बता दें कि कांग्रेस का जोर मध्य प्रदेश में 2018 की तरह ही इस बार भी सत्ता में वापसी करने पर है, जहां 17 नवंबर को चुनाव होंगे। वहीं, कांग्रेस छत्तीसगढ़ (दो चरणों - 7 और 17 नवंबर को मतदान) और राजस्थान विधानसभा (25 नवंबर) में भी लगातार दूसरी बार जीत हासिल करना चाहती है।

यह भी पढ़ें: MP Election: भाग्य से बड़ा कुछ भी नहीं, नाराज दावेदारों को BJP प्रदेशाध्यक्ष की पत्नी ने दी धैर्य रखने की सलाह

पार्टी मिजोरम और तेलंगाना में भी आक्रामक तरीके से प्रचार कर रही है। मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होना हैवहीं तेलंगाना में जहां 30 नवंबर को मतदान होना है। सभी राज्यों के वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। इससे पहले राहुल गांधी भी कह चुके हैं कि कांग्रेस की सभी पांच राज्यों में स्थिति बेहतर है और हम सभी जगह सरकार बनाएंगे।