अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा के पक्ष में इंडिया गठबंधन की संयुक्त रैली हुई। रैली के मंच पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव मौजूद रहे। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर हमला बोलते हुए कहा कि सिलेंडर वाले लोग, अमेठी में सरेंडर कर रहे हैं।



अखिलेश यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा के पक्ष में वोट मांगते हुए कहा कि, 'भाजपा उम्मीदवार अमेठी की स्मृति (यादों) में रह जाएंगी। चुनाव के बाद स्मृति ईरानी अमेठी से अपना बोरिया-बिस्तर समेट कर मुंबई रवाना होने वाली हैं। अमेठी के लोगों ने यह तय कर लिया है। सपा और कांग्रेस की ताकत इस बार एकजुट होकर विधानसभा सीट पर दिखने वाली है।' 





राहुल गांधी ने अमेठी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनते ही 4 जून को अग्निवीर योजना कूड़ेदान में फेंक देंगे। अग्निवीर के जरिए मोदी जी ने अडाणी को मदद करने के लिए शुरू की। अमेठी के लाखों युवाओं को नरेंद्र मोदी ने बेरोजगार बनाया। राहुल गांधी ने कहा कि 16 लाख करोड़ रुपये 22 लोगों का माफ किया। हमने कर्जा माफी की थी 70 हजार करोड़ रुपये। 24 साल अगर किसानों का कर्ज माफ हो तो इतना पैसा लगता।



राहुल ने कहा कि अगर वह 22 अरबपति बना सकते हैं, हम करोड़ों लाखपति बना सकते हैं। अमेठी के गरीब लोगों से कह रहा हूं, 4 जून को अमेठी के सभी लोगों की लिस्ट बनेगी। हर प्रदेश के सभी गरीबों की लिस्ट बनेगी। हर गरीब परिवार के एक महिला का नाम चुना जाएगा। 5 जून को हम कानून बना देंगे। उसके बैंक एकाउंट में एक लाख रुपये जमा कराएंगे।