वरिष्ठ कांग्रेस नेता एके वालिया का 72 वर्ष की आयु में निधन, अपोलो अस्पताल में ली अंतिम सांस

डॉ अशोक कुमार वालिया तीन दिन से कोरोना से जंग लड़ रहे थे, वे शिला दीक्षित की सरकार में 15 साल तक मंत्री चुके हैं।

Updated: Apr 22, 2021, 05:12 AM IST

Photo courtesy: tv9
Photo courtesy: tv9

दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्वमंत्री डॉ.अशोक कुमार वालिया का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले तीन दिन से कोरोना की जंग लड़ रहे थे,उन्हें इलाज़ के लिए दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। डॉ. वालिया देर रात 1.30 कोरोना से जंग हर गए अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल कुमार ने ट्वीट कर कहा, "अपार दुःख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि हमारे दिल्ली कांग्रेस के लोकप्रिय नेता व पूर्वमंत्री दिल्ली सरकार डॉ अशोक कुमार वालिया जी का आज 22-4-2021 को कोरोना बीमारी के कारण इंद्रप्रस्थ हॉस्पिटल में निधन हो गया है"

डॉक्टर अशोक कुमार वालिया का जन्म दिल्ली में आठ दिसंबर 1948 को हुआ था। उन्होंने 1972 में इंदौर के एमजीएम मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की और प्रोफेशन से फिजिशियन थे।

डॉक्टर अशोक कुमार वालिया दिल्ली की पहली, दूसरी, तीसरी और चौथी विधानसभा के सदस्य रहे। वह अपने चौथे कार्यकाल में लक्ष्मी नगर से विधायक रहे। वहीं पहले से लेकर तीसरे कार्यकाल तक वह गीता कॉलोनी के विधायक रहे। वह कई प्रमुख मंत्रालयों के मंत्री रहने के साथ ही ट्रांस यमुना एरिया डेवलपमेंट बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे। डॉ अशोक कुमार वालिया शीला दीक्षित की सरकार में 15 साल मंत्री रहे। उन्होंने अपने कार्यकाल में स्वास्थ्य, वित्त, शिक्षा जैसे अहम मंत्रालयों में मंत्री रह चुके हैं।

गौरतलब है राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 24,638 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमण दर 31.28 प्रतिशत हो गई है। इस दौरान 249 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 12,887 पहुंच गया है। राजधानी में 19 हजार के पार हॉट स्पॉट्स का आंकड़ा पहुंच गया है। साथ ही 19,624 कंटेन्मेंट जोन्स की संख्या हो गई है। दिल्ली में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 85,364 है। होम आइसोलेशन का आंकड़ा 42 हजार के पार पहुंच गया है।