नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी अडानी मामले को लेकर एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने 20 हजार करोड़ के बेनामी पैसे को लेकर सवाल किया है। इस दौरान राहुल गांधी एक ट्वीट से 6 लोगों को निशाने पर लिया। इसमें एक अडानी हैं, बाकी सभी कांग्रेस से पाला बदलकर भाजपा ज्वाइन करने वाले नेता।



राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'सच्चाई छुपाते हैं, इसलिए रोज़ भटकाते हैं! सवाल वही है - अडानी की कंपनियों में ₹20,000 करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं?' उन्होंने एक क्रिएटिव ग्राफिक्स भी साझा किया है।





इसमें अडानी के नाम के साथ-साथ और 6 लोगों के नाम जुड़े नजर आ रहे हैं। इनमें गुलाम नबी आजाद, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरण कुमार रेड्डी, हिमांता बिस्वा सरमा और अनिल एंटनी शामिल हैं। इन्हें राहुल गांधी ने असल सवाल से भटकाने वाले टूल के तौर पर इस्तेमाल किया है।



यह भी पढ़ें: शरद पवार के बयान से नहीं पड़ेगी विपक्षी एकजुटता में दरार : संजय राउत



इन सबके बीच में बड़े अक्षरों में अडानी लिखा हुआ है। राहुल पूछते हैं की अडानी समूह की कंपनियों में 20 हजार करोड़ बेनामी पैसे किसके हैं? दरअसल, अडानी घोटाले मामले में राहुल गांधी लगातार सवाल उठा रहे हैं।



राहुल गांधी ने मंगलवार को अडानी कंपनियों में धन के लेन-देन पर फिर से सवाल उठाया था। उन्होंने पत्रकारों से कहा था कि आप यह क्यों पूछते हैं कि बीजेपी क्या कहती है .. एकमात्र सवाल यह है कि अडानी शेल कंपनियों में 20,000 करोड़ रुपये किसके हैं।