नई दिल्ली। खुशहाली के मामले में एक बार फिर भारत दुनिया भर के अधिकतर देशों ने पिछड़ गया है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे पड़ोसी देश भी खुशहाली के मामले में भारत से आगे निकल गए हैं। जबकि भारत खुशहाली के मामले में दुनिया में 136वें नम्बर पर है।

संयुक्त राष्ट्र के सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशन नेटवर्क ने दुनिया भर के खुशहाल देशों की सूची जारी की है, जिसमें हर बार की तरह भारत के हाथों निराशा लगी है। इस सूची में अलग अलग मापदंडों के आधार पर दुनिया के 146 देशों की सूची जारी की है। जिसमें भारत ने 136वां स्थान हासिल किया है। 

हैरान करने वाली बात यह है कि इस सूची में भारत पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों से पिछड़ गया है। जबकि यह तमाम देश भारत की तुलना में कम सुविधा वाले देश माने जाते हैं। 

खुशहाली के मामले में सबसे टॉप पर फिनलैंड है जोकि इस सूची में पिछले लगातार पांच वर्षों से नंबर एक पर है। जबकि दूसरे पायदान पर डेनमार्क है। वहीं स्विट्जरलैंड, आयरलैंड और नीदरलैंड क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर हैं। 

भारत खुशहाली के इस सूचांक में मोदी सरकार के सत्ता के आने के बाद से ही लगातार पिछड़ रहा है। 2013 में भारत इस सूचांक में 111वें नंबर पर हुआ करता था। जबकि इसके बाद 2015 में भारत 117वें स्थान पर आ गया। इसके बाद भारत लगातार पिछड़ते हुए 2019 में 140वें पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं 2020 में भारत 144वें स्थान पर था।