देश और दुनिया में सुंदर महिलाओं को लेकर अलग-अलग मापदंड हैं, कोई केवल चेहरे की खूबसूरती को सुंदरता मानता है, तो कोई ब्यूटी विथ ब्रेन पर विश्वास रखता है, किसी को करियर में सक्सेस ही सबसे बड़ी उपलब्धि लगती है। इसीलिए कहा जाता है कि खूबसूरती का कोई पैमाना नहीं होता, वह तो देखने वालों की नजर में होती है, यह नजर का फर्क ही तो है कि सबकी पसंद अलग होती है। देश-विदेश में कई एक्ट्रेस ऐसी रही हैं जिनकी सुंदरता की चर्चा होती रही है। जिन्हें खूबसूरती की मिसाल माना जाता रहा है। 

मर्लिन मुनरो

विश्व की सबसे खूबसूरत महिलाओं में हालीवुड एक्ट्रेस मर्लिन मुनरो का नाम बड़ी शिद्दत से लिया जाता है। वे सदाबहार एक्ट्रेस मानी जाती हैं, उनके बारे कहा जाता है कि वे कैमरे के सामने हमेशा जवान रहीं। दुनिया ने जब भी उन्हें देखा एक यंग और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस के रूप में देखा। मर्लिन मुनरो की सुंदरता, उनका ग्लैमर, उनकी प्रेम कहानियां और कम उम्र में उनका दुनिया को अलविदा कह देना लोगों में हमेशा ही चर्चा का विषय रहा है। मर्लिन मुनरो के भूरे बाल, अलसाई सी आंखें और कातिल मुस्कान उन्हें दूसरों से अलग बनाती थी।

एलिजाबेथ टेलर

हालीवुड की टैलेंटेड, खूबसूरत नीली आंखों वाली एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर को प्यार से लिज़ पुकारा जाता था। एलिजाबेथ टेलर हॉलीवुड की पहली ऐसी एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने 1960 में एक फिल्म के लिए 10 लाख डॉलर की रकम ली थी। वह फिल्म थी क्लियोपेट्रा जो तीन साल में तैयार हुई थी। एलिजाबेथ टेलर अपनी आठ शादियों, माइकल जैक्सन से अफेयर और बिंदास लाइफस्टाइल के लिए भी चर्चा में रही हैं।

एलिजाबेथ की मां थिएटर आर्टिस्ट थीं, उनके कहने पर महज 9 साल की उम्र में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर करियर की शुरुआत की। हिरोइन के रूप में उनकी पहली हिट फिल्म 1951 में आई ‘अ प्लेस इन द सन’ थी। एलिजाबेथ हॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। इंग्लैंड की महारानी उन्हें 'डैम' की उपाधि से सम्मानित किया था। गौरतलब है कि पुरुषों को दी जाने वाली 'सर' की उपाधि जैसे महिलाओं को 'डैम' की उपाधि दी जाती है। एलिजाबेथ ने अपने करियर में 50 हॉलीवुड फिल्मों में काम किया। 50 के दशक में उन्हें ऑस्कर के लिए चार बार नॉमिनेट किया गया, वे दो ऑस्कर अवॉर्ड जीतने में कामयाब रहीं।

मिशेल फिफर

पीपल मैग्जीन की 50 ब्यूटीफुल पीपल इन द वर्ल्ड  की लिस्ट में 6 बार जगह पाने वाली हॉलीवुड एक्ट्रेस हैं मिशेल फिफर। मिशेल अपने सपनों को खुद साकार करने में विश्वास रखती थीं। वे केवल अपने सपनों के लिए ही जीती थीं। उनकी नीली आंखें आज भी लोग याद करते हैं। पहले वे वकील बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत को तो कुछ और ही मंजूर था, वे मॉडलिंग और एक्टिंग के फील्ड में आ गई। 'स्कारफेस' 'द रूस हाउस,' 'बैटमैन रिटर्न्स,' 'फ्रेंकी एंड जॉनी,' 'लव फील्ड,' 'शानदार बेकर बॉयज जैसी फिल्मों के जरिए फैंस की फेवरेट बन गईं।

जूली गिब्सन

जूली गिब्सन का जन्म 6 सितंबर 1913 को ग्रांट काउंटी, वॉशिंगटन, अमेरिका में हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक सिंगर डांसर के रूप में की। फिर वे एडी ड्युचिन और जिम्मी ग्रियर के बैंड में शामिल हो गईं। जूली करीब 80 साल तक कैमरे के सामने एक्टिव थीं। 40 के दशक में उनकी फिल्में हिट रही हैं, यही वो दौर था जब उनका सिक्का बोलता था। अपनी फिल्मों बोवेरी बकरोस, बैडमैन ऑफ टॉम्बस्टोन जैसी फिल्मों में उनके काम को लेकर जाना जाता है। जूली गिब्सन करीब 80 साल तक एक्टिव थीं। चालीस के दशक में उनकी एक्टिंग और खूबसूरती का सिक्का चलता था।

नताली वुड

अमेरिकन एक्ट्रेस नताली वुड ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। जो आगे चलकर आइकॉनिक फिल्मों West Side Story and Rebel Without A Cause का हिस्सा बनीं, वे कई बार ऑस्कर अवार्ड के लिए नॉमिनेट की गईं, वे चार बार गोल्डन ग्लोब अवार्डस जीत चुकी हैं। “Rebel Without a Cause” में बेस्ट न्यू कमर ,“From Here to Eternity” (1979) वहीं “Splendor in the Grass” के लिए उन्हें BAFTA में नॉमिनेशन मिला था।  43 साल की कम उम्र में नताली की रहस्यमय मौत हो गई।

मधुबाला

भारतीय अभिनेत्रियों की खूबसूरती की जब भी बात होती है तो सबसे पहला नाम मधुबाला का आता है। इनका नाम हिन्दुस्तान की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट सबसे ऊपर है। अपनी कातिल मुस्कान, घुंघराले बाल, बड़ी-बड़ी आंखों से वह बिना कहे भी सब कुछ कह जाती थीं। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मुगल-ए-आज़म' में सलीम की अनारकली को मधुबाला ने बड़ी शिद्दत से जिया था। उनकी खूबसूरती के दीवाने आज भी हैं। शायद ही कोई एक्ट्रेस हो जो आज के दौर में भी मधुबाला जैसा नहीं बनना चाहती हो। 

अपने दौर में मधुबाला सबसे ट्रेंडी एक्ट्रेस में शुमार थीं। मधुबाला को बॉलीवुड की मर्लिन मुनरो भी कहा जाता था। वे जितनी खूबसूरती से इंडियन ड्रेस पहनती थीं, उतनी ही डीसेंट वेस्टर्न ड्रेस में भी लगती थीं। बॉलीवुड की सबसे सुंदर अभिनेत्री का असली नाम मुमताज़ जहां बेगम देहलवी था। जिन्हें फिल्मी दुनिया में मधुबाला के नाम से पुकारा जाता था। वे ‘द ब्यूटी विद ट्रेजडी’ और ‘द वीनस ऑफ इंडियन सिनेमा’ के नाम से फेमस थीं।

 मधुबाला के चर्चे हॉलिवुड में भी थे। एक बार जाने-माने फोटोग्राफर जेम्स बुर्के भारत आए थे, उन्होंने अपनी लाइफ मैगज़ीन के लिए मधुबाला की तस्वीरें खींची थीं। फोटोग्राफर बुर्के ने मधुबाला को लाइफ मैगज़ीन में इंटरनेशनल फिल्म इंडस्ट्री का ‘द बिगेस्ट स्टार’ कहा था। मधुबाला ऐसी पहली भारतीय एक्ट्रेस थीं जिन्होंने हॉलीवुड इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

मीना कुमारी

एक एक्ट्रेस जिसके पैरों की खूबसूरती के लिए लिखा गया डायलॉग अमर हो गया। पाकीजा फिल्म में मीना कुमारी के लिए कहा गया था ‘आपके पांव देखे, बहुत हसीन हैं, इन्हें जमीन पर मत उतारिएगा मैले हो जाएंगे।’ उनकी सुंदरता की बानगी इसी एक डायलाग से नजर आती है। मीना कुमारी बॉलीवुड की ट्रेजडी क्वीन के नाम से जानी जाती हैं।

मीना कुमारी की ज़िंदगी उनकी फिल्मों की ही तरह गमगीन रही। जिसे वे शायरी के जरिए बयां करती थीं। बैजू बावरा, परिणीता, साहिब बीवी और ग़ुलाम और पाकीज़ा फिल्मों में उनकी अदाकारी लोग आज के दौर में भी बड़े चाव से देखते हैं। मीना कुमारी का असली नाम महजबीं बानो था। बैजू बावरा’ से मीना कुमारी स्टार बनी थीं, बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का फ़िल्मफेयर अवॉर्ड हासिल करने वाली पहली एक्ट्रेस थीं।  

वहीदा रहमान

वहीदा रहमान को सादगी और बेजोड़ अभिनय का परफेक्ट काम्बिनेशन कहा जाता है। चाहे गाइड फिल्म में रोज़ी का किरदार हो या ख़ामोशी, मुझे जीने दो, तीसरी कसम ,रेशमा और शेरा,  चौदहवीं का चाँद, हो या साहब बीवी और गुलाम, हर फिल्म में उनके अलग किरदार जिन्हें उन्होंने पर्दे पर बड़ी शिद्दत से जिया। जिस दौर में उनके साथी एक्ट्रेस नाम बदलकर इंडस्ट्री में काम करती थीं। वे अपने असली नाम से काम करने पर अड़ी रहीं और नाम से नहीं बल्कि अपने काम से लोगों के दिलों में जगह बनाई। वहीदा जितनी अच्छी एक्ट्रेस हैं उतनी अच्छी डांसर भी हैं। उनके फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हैं।

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय बच्चन, नीली आंखों वाली लड़की जिसने मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया। 'हसीन चांद' कही जाने वाली ऐश्वर्या राय बेहतरीन एक्ट्रेस भी हैं। 9वीं क्लास से मॉडलिंग करने वाली ऐश्वर्या ने 17 साल की उम्र में फोर्ड प्रतियोगिता जीती थी। 1994 में वे मिस वर्ल्ड बनीं थीं। अब तक चुनी गई मिस वर्ल्ड में वोटिंग के आधार पर ऐश्वर्या को दो बार मोस्ट ब्यूटीफुल वुमन घोषित किया जा चुका है। ‘और प्यार हो गया’ से बॉलीवुड में ऐंट्री करने वाली ऐश्वर्या की सबसे सफल फिल्मों में ‘हम दिल दे चुके सनम’, देवदास, धूम, जोधा अकबर शामिल हैं। उन्होंने दो बार फिल्म फेयर अवॉर्ड जीता। भारत सरकार ने 2009 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया था। वे कई नामी गिरामी कंपनियों की ब्रांड एम्बेसेडर भी हैं।