Aaj Ka Rashifal: धैर्य के अभाव में कुछ त्रुटियां हो सकती हैं, सतर्क रहें

नौकरी में तनाव की स्थिति बन सकती है और अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ भी उठाना पड़ सकता है।

Updated: Feb 03, 2021, 01:41 AM IST

Photo Courtesy: Indian express
Photo Courtesy: Indian express

मेष :- मेष राशि के जातक निरंतर सतर्क रहते हैं। आज आप विकास के नये चरण की ओर प्रगति करने में सक्षम होंगे। यदि आपके पास अच्छी योजना है, तो सफलता सुनिश्चित है। आज आपकी ख्याति होगी। नौकरी का माहौल भी अनुकूल रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।

वृष:- वृष राशि के जातक कोमल त्वचा वाले और खुशनुमा मुखमंडल वाले होते हैं। आज आप निष्क्रिय रहेंगे। अपने विकास को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। धैर्य के अभाव में कुछ त्रुटियां भी हो सकती हैं इसलिए काम में एकाग्रता की कोशिश करें। धन की समस्या के कारण कर्ज लेना पड़ सकता है। पाचन की समस्या बन सकती है इसलिए सादा भोजन लें और स्वस्थ रहें।

मिथुन:- इस राशि के जातक दोहरे व्यवहार वाले होते हैं। आज आपका दिन आध्यात्मिक यात्रा के लिए अच्छा रहेगा। नौकरी में तनाव की स्थिति बन सकती है और अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ भी उठाना पड़ सकता है। पारिवारिक परिस्थितियां भावुक बना सकती हैं। आर्थिक प्रगति में अवरोध के कारण हानि का सामना करना पड़ सकता है। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य के प्रति खर्च संभव है।

कर्क:- कर्क राशि के जातक ऊंचे कद के होते हैं। इनके सिर पर तिल या चोट का निशान रहता है। आज आपके गति विधियों के लिए योजना की आवश्यकता है। क्रिया को कार्यान्वित करने से पूर्व सोच लेना अच्छा रहेगा। कार्य के लिए दिन अच्छा नहीं है। अधिकारियों से अधिक काम के दबाव का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की प्रगति ठीक नहीं रहेगी। खर्च के कारण आप चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा। सर दर्द हो सकता है।

सिंह:- सिंह राशि के जातकों का व्यक्तित्व आकर्षक होता है। ये लोग उत्सव औंर समायोजन को संपन्न करने में कुशल होते हैं। आज आपके प्रयास से आपका दिन भाग्य शाली रहेगा। नौकरी के लिए भी अनुकूलता रहेगी। बिना अड़चन के कार्य सिद्धि होगी और परिणाम भी अच्छा होगा। अपने मित्र के साथ यात्रा का योग हैं। धन का लाभ होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी दिन अच्छा रहेगा।

कन्या:-कन्या राशि के जातक गंभीर, विचारशील, परिश्रमी और सुन्दर होते हैं। आज आपको परिस्थिति नियंत्रित करने के लिए गतिविधियों में समायोजन की आवश्यकता हो सकती है। कुछ असहज भावनाएं परेशानी का कारण बन सकती हैं। सहयोगियों से विवाद हो सकता है इसलिए मैत्री का प्रयास करें। धन के लिए दिन अच्छा नहीं है। अतिरिक्त खर्चा हो सकता है। हाई ब्लड प्रेशर और सर दर्द से खतरा होने की संभावना है।

और पढ़ें: कैसी बुद्धि से जाना जाना जा सकता है ब्रह्म

तुला:-तुला राशि के जातक सामान्य ऊचाई के होते हैं। इनके नेत्र बादाम की तरह नुकीले और सुन्दर होते हैं। आज आपको अपने उद्देश्य की पूर्ति के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। धैर्य से काम लें। आपको असुरक्षा की भावना हो सकती है। वित्त के लिए दिन अनुकूल नहीं है, अनावश्यक खर्च करना पड़ सकता है। आज पाचन की गड़बड़ी से पेट में दर्द हो सकता है।

वृश्चिक:-वृश्चिक राशि के लड़कियों के नेत्र तीखे होते हैं। ये हर जगह आकर्षण की केन्द्र बनी रहती हैं। आज आप अपने विकास में बाधा पड़ने से चिंतित रहेंगे लेकिन मजबूत प्रयास के बाद अनुकूल परिणाम मिलने के योग हैं। नौकरी में अच्छे परिणाम होंगे। आज अर्थ का लाभ और खर्च समान रूप से होगा। बचत की संभावना कम है। स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा। मंत्र जप फलदायी होगा।

धनु:-धनु राशि वाले आध्यात्मिक प्रकृति के होते हैं, और सबको साथ लेकर चलते हैं। आज आप दफ्तर से शीघ्र निकलने की कोशिश करें। अपने पसंद का कार्य करें। मनोरंजन पर आवश्यकता से अधिक खर्च न करें। श्रेष्ठ जनों से मार्ग दर्शन लें। नई योजनाएं परिणाम नहीं देंगी। अनावश्यक चर्चा से बचें।

मकर:- मकर राशि के जातकों की स्मरण शक्ति मजबूत होती है। इनके विचारों में गहराई और आर्थिक मामलों में सावधानी रहती है। नित्य की अपेक्षा आज अधिक यात्रा के योग हैं। आज आपके नवीन मित्र बनेंगे और अपने शुभचिंतकों का समर्थन प्राप्त होगा। आज नौकरी के लिए नए अवसर हैं, आप प्रगतिशील होंगे। मित्र के साथ अच्छा व्यवहार रहेगा। अर्थ की दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। आज आपके हाथ में पर्याप्त धन रहेगा। इनका सही दिशा में उपयोग करें। आज आपकी हिम्मत और दृढ़ इच्छाशक्ति स्वास्थ्य को अनुकूलता प्रदान करेगी।

कुंभ:- कुंभ राशि जातक पतले और लम्बे कद के होते हैं। ये सुंदर और चेहरे से गम्भीर होते हैं। आज थोड़ा तनाव और अकेलापन आपकी प्रगति को बाधित कर सकता है। कार्य से संबंधित यात्रा हो सकती है। रिश्तों को बरकरार रखने में सावधानी बरतें। आज आपके हाथ पैसा रहेगा लेकिन सीमित। आज आपके घुटने में दर्द हो सकता है।

मीन:- इस राशि वाले अक्सर ज्यादा स्वस्थ तथा सामान्य ऊचाई वाले होते हैं। आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। आत्म विश्वास की कमी से आत्म विकास बाधित होगा। आपकी त्रुटि के कारण अपने बड़े अधिकारियों की नाराजगी सहनी पड़ सकती है। अर्थ की दृष्टि से उतार- चढ़ाव दोनों के दिन हैं। त्वचा संबंधी कोई रोग उभर सकता है, इसलिए खान पान का खास ख्याल रखें।