साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण कार्तिक पूर्णिमा याने 19 नवंबर को लगने जा रहा है। यह भारत के अरुणाचल प्रदेश और असम के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में चंद्रोदय के ठीक बाद बहुत कम समय के लिए नजर आएगा। वहीं पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप, अमेरिका और आस्ट्रेलिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में दिखाई देगा

यह पहला मौका है जब 580 वर्षों में सबसे लंबा आंशिक चंद्रग्रहण देखने को मिलेगा। भारतीय समय के अनुसार 19 नवंबर को सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर शाम 5 बजकर 33 मिनट तक ग्रहण की अवधि रहेगी। भारत में नहीं दिखाई देने की वजह से सूतक नहीं लगेगा।

इस दौरान नियमित पूजा-पाठ और अन्य शुभ कार्य पर कोई रोक नहीं हैं। कार्तिक पूर्णिमा पर प्रकाश पर्व मनाया जाता है, इसदिन दीपदान का महत्व है, ऐसे में ये काम आसानी से किए जा सकेंगे। यह चंद्रग्रहण वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा। इससे वृषभ राशि सबसे अधिक प्रभावित होगा। 19 नवंबर के बाद अगला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022 को होगा।