अबे मुझे क्या दिखा रहा है, DRS के दौरान ब्रॉडकास्टर्स पर भड़के रोहित
कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वे बीच मैदान से ब्रॉडकास्टर्स को डीआरएस के बजाय उन्हें दिखाने पर भड़क रहे हैं

नई दिल्ली। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर नागपुर में बड़ी जीत हासिल कर ली है। हालांकि जितनी चर्चा इस समय भारतीय टीम की जीत की हो रही है उतनी ही चर्चा का विषय टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो बन गया है। जिसमें वह ब्रॉडकास्टर्स पर भड़कते नज़र आ रहे हैं।
यह वीडियो नागपुर टेस्ट के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई पारी का है। पीटर हैंडस्कॉम बल्लेबाज़ी कर रहे थे और अश्विन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू की ज़ोरदार अपील की गई। अंपायर ने आउट करार दिया लेकिन पीटर रिव्यू के लिए गए।
इसी दौरान स्क्रीन पर ब्रॉडकास्टर्स रोहित शर्मा उनके साथ खिलाड़ी को दिखाने लगे। कप्तान रोहित शर्मा बेसब्री से यह जानने को आतुर थे कि रिप्ले में क्या आता है। इसलिए लगातार खुद को स्क्रीन कर देखकर वे भड़क उठे।
Rohit Sharma to Cameraman- Mujhe kya dikha raha. Udhar dikha dikha na @ImRo45 pic.twitter.com/d6vLdEADAd
— Immy|| (@TotallyImro45) February 11, 2023
हालांकि वह क्या कहना चाह रहे थे यह तो स्टंप माइक पर रिकॉर्ड नहीं हुआ लेकिन उनके लिप सिंक को देखकर यही लग रहा है जैसे वह यह कह रहे हैं कि अबे मुझे क्या दिखा रहा है? रोहित के इस वीडियो उनके फैन्स सोशल मीडिया पर काफी साझा कर रहे हैं और यह वीडियो तेज़ी से लोगों का ध्यान खींच रहा है।