T20 वर्ल्ड कप 2022: रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया, आखिरी गेंद पर अश्विन ने जीत दिलाई

आखिरी गेंद पर अश्विन ने चौका लगाकर भारत को 4 विकेट से धमाकेदार जीत दिला दी। भारत की जीत में कोहली का विराट धमाका देखने को मिला। कोहली ने नाबाद 82 रन की साझेदारी की और भारत को जीत दिलाने में मददगार साबित हुए।

Updated: Oct 23, 2022, 09:01 PM IST

टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान और भारत का महामुकाबला आखिरी गेंद तक रोमांच से भरपूर रहा। इस रोमांचक मैच में भारत ने पाकिस्तान को हरा दिया। आखिरी बॉल पर अश्विन ने एक रन लेकर टीम इंडिया को जीत दिलाई। इस जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। दिवाली से पहले ही क्रिकेट प्रशंसकों ने आतिशबाजी शुरू कर दी।

160 रन का पीछा कर रही इंडिया एक वक्त 31 पर 4 विकेट खो चुकी थी। फिर क्रीज पर आए कोहली और हार्दिक ने 78 गेंदों पर 113 रन की साझेदारी की। आखिरी मौके पर हार्दिक आउट हो गए, लेकिन चेज मास्टर कोहली जमे रहे। आखिरी ओवर में जब भारत को जीत के लिए 16 रन चाहिए थे, तब कोहली ने कमाल दिखलाया। स्पिनर नवाज की नो बॉल पर सिक्स जड़ा। इसके बाद फ्री हिट पर बोल्ड हुए तो 3 रन दौड़ लिए। 2 रन चाहिए थे तो दिनेश कार्तिक आउट हो गए। अश्विन आए तो नवाज ने वाइड फेंक दी। इसके बाद अश्विन ने एक रन बनाकर जिता दिया।

आखिरी ओवर का रोमांच

​​​​​​मोहम्मद नवाज ने पहली गेंद पर हार्दिक पांड्या को आउट किया। नए बल्लेबाज के तौर पर दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए। अगली गेंद पर 1 रन आया। विराट कोहली स्ट्राइक पर। तीसरी गेंद पर 2 रन बने। चौथी गेंद पर छक्का लगा। हाई फुलटॉस के कारण नो बॉल हुआ। फ्री हिट पर वाइड गेंद। अगली गेंद पर कोहली बोल्ड हुए, लेकिन फ्री हिट के कारण वह आउट नहीं हुए और 3 रन बाय के मिले। 2 गेंद पर 2 रन की दरकार। 5 वीं गेंद पर दिनेश कार्तिक स्टंप हुए। उन्होंने 1 रन बनाए। रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर आए। नवाज ने वाइड की। 1 गेंद पर 1 रन की जरूरत। अश्विन ने एक रन लेकर जीत दिलाई।

इससे पहले पाकिस्तान ने बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए थे। पाकिस्तान की ओर से शान मसूद ने अर्दशतक जमाया औऱ साथ ही इफ्तिखार अहमद ने तेजी से रन बनाकर भारत के गेंदबाजों को परेशान किया। मसूद ने 42 गेंद पर 52 रन की पारी खेली तो वहीं इफ्तिखार अहमद ने 34 गेंद पर 51 रन बनाए, भारत की ओर से हार्दिक औऱ अर्शदीप को 3-3 विकेट मिला। वहीं, भुवी और शमी के खाते में 1 -1 विकेट आए।