CG: IFS संजय शुक्ला बने RERA के अध्यक्ष, राज्य शासन ने जारी किए आदेश

रियल एस्टेट सेक्टर में विवादों की सुनवाई रेरा के माध्यम से होती है। इसलिए रेरा अध्यक्ष पद बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसमें अध्यक्ष सर्वोपरि होते हैं।

Updated: Apr 21, 2023, 06:37 PM IST

रायपुर। IFS संजय शुक्ला को छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। शुक्ला को छत्तीसगढ़ भू- संपदा विनियामक प्राधिकरण (CG-RERA) के नए अध्यक्ष बनाया गया है। छत्तीसगढ़ आवास एवं पर्यावरण विभाग के संयुक्त़ सचिव ने इस संबंध में आधिकारी आदेश जारी कर दिए हैं।

बता दें कि रियल एस्टेट सेक्टर में विवादों की सुनवाई रेरा के माध्यम से होती है। इसलिए रेरा अध्यक्ष पद बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसमें अध्यक्ष सर्वोपरि होते हैं। वहीं, इसके सदस्य सुनवाई में सहयोगी की भूमिका निभाते हैं। रियल एस्टेट सेक्टर में ग्राहकों और निवेशकों के लिए रेरा सशक्त माध्यम बन चुका है। रेरा के आने के बाद रियल एस्टेट सेक्टर में पारदर्शिता आई है। रेरा अध्यक्ष पद पर पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड की नियुक्ति के बाद कई बड़े मामले सुलझाए गए। 

संजय शुक्ला भारतीय वन सेवा 1987 बैच के आईएफएस अधिकारी है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्रधान वन संरक्षक के पद संभाल रहे है। इससे पहले उन्हें राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के संचालक की जिम्मेदारी दी गई थी। उनके कार्यकाल में लघु वनोपज संघ ने तेंदूपत्ता, लघु वनोपज खरीदी और पार्क की स्थापना के क्षेत्र में कई बड़े कार्य हुए हैं।

यह भी पढ़ें: हे प्रभु, सिंधिया जैसा कोई और अब कांग्रेस में पैदा न हो, महाकाल से दिग्विजय सिंह ने की प्रार्थना

लघु वनोपजों के प्रोडक्शन में छत्तीसगढ़ पूरे देश में अव्वल रहा है। IFS संजय शुक्ला लंबे समय तक छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर भी रहे हैं। उसके बाद आवास पर्यावरण विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली है। IFS अफसर संजय शुक्ला मई 2023 में रिटायर होंगे। ऐसे में वे VRS ले सकते है।

IFS अफसर संजय शुक्ला ने रायपुर के राजकुमार कॉलेज से स्कूलिंग की जिसके बाद शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। IFS में आने में बाद ज्यादातर पदस्थापना उनकी छत्तीसगढ़ में ही रही है। वह अलग-अलग विभागों में भी महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं। रेरा में उनकी नियुक्ति अहम माना जा रहा है।