तेलीबांधा तालाब में फिर मिली लाश, बना सुसाइड स्थल

खुदकुशी करने वाला व्यक्ति की पहचान आशीष नागरिया के तौर पर हुई है। इंजीनियर बताया जा रहा है। इससे पहले भी खुदकुशी का प्रयास कर चुका था। 5 दिन में ये दूसरी मौत बताई जा रही है।

Updated: Jun 05, 2021, 07:15 AM IST

Photo courtesy: bhaskar
Photo courtesy: bhaskar

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब में मौत का सिलसिला जारी है। 5 दिन पहले सुरेश कुमार नथानी ने कूद कर खुदकुशी कर ली थी। शनिवार सुबह आशीष नागरीया नाम का युवक ने तालाब में कूद कर आत्महत्या कर ली।  बताया जा रहा है मॉर्निंग वॉक पर आए कुछ लोगों का ध्यान पानी पर उफनती लाश पर गया उन्होंने फौरन इसकी सूचना तेलीबांधा थाने को दी। घटना की खबर लगते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर  शव को पानी से बाहर निकाला।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में भेज दिया गया है।


घटना शनिवार सुबह की बताई जा रही है। युवक की खुदकुशी का कारण का पता नही चल पाया है। पुलिस की शुरुआती जांच में युवक की पहचान  आशीष नागरिया के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है 28 साल का आशीष रायपुर के गीतांजलि नगर का रहने वाला था। यह कल शाम 4:00 बजे से घर से लापता था। घर वालों को आशीष की कोई खबर नहीं मिल रही थी। पुलिस अंदाजा लगा रही है कि देर रात या फिर सुबह वॉक के दौरान युवक ने खुदकुशी की होगी। पुलिस के मुताबिक युवक पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस परिजनों से पूछताछ कर इस मौत की गुत्थी को सुलझाने का प्रयास कर रही है।

बता दें, इसी तरह से 5 दिन पहले 31 मई को खुदकुशी करने वाले व्यक्ति का नाम सुरेश नथानी था। वह मानसिक रूप से परेशान था और पिछले दो सालों से कोई काम नहीं कर रहा था। पुलिस के मुताबिक कुछ डॉक्टर्स से उसका इलाज भी चल रहा था। सुरेश अक्सर तेलीबांधा तालाब के पास ही टहलने आया करता था। इससे पहले भी एक बार सुसाइड करने का प्रयास कर चुका था। तब वहां मौजूद गार्ड ने रोक लिया था।


मई साल 2020 में एक किराना दुकान चलाने वाले बिरजू नाम के युवक ले भी इसी तरह तालाब में कूदकर जान दे दी थी। इससे कुछ महीने पहले भी एक लड़की लाश इसी तालाब से बरामद की गई थी। लड़की का नाम शिबा था वो इंजीनियरिंग की स्टूडेंट थी। वो रात के अंधेरे में तालाब के पास आई और कूदकर जान दे दी। सुबह इसकी लाश बरामद की गई थी।