बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के कुटवा गांव में एक शख्स पर हजारों मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सिलमानुष लाकड़ा के तौर पर हुई है। 28 वर्षीय युवक पेड़ पर लकड़ी काटने के लिए चढ़ा था। उसे इस बात का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि इस घने पेड़ पर मधुमक्खियों का छत्ता है। जैसै ही वह पेड़ पर चढ़ा मधुमक्खियों ने उस पर हमला बोल दिया। वहां पर कई अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे, लोगों ने किसी कदर मधुमक्खियों से अपनी जान बचाई।

युवक ने मधुमक्खियों से बचने की काफी कोशिश की। लेकिन पेड़ पर से उसका हाथ फिसल गया। वहां मौजूद अन्य ग्रामीण उसे अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। 

 प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जंगल में लकड़ी काटने के लिए गया था। तभी पेड़ काटने के दौरान मधुमक्खियों ने उस पर हमला कर दिया। और पेड़ से गिर गया, और गंभीर चोट और मधुमक्खियों के काटने की वजह से उसकी मौत हो गई।

और पढ़ें: आयुष कॉलेजों में अवैध एडमिशन के मामले में कांग्रेस का सीएम पर वार, आखिर कितना धन कमाना चाहते हो 

कुछ दिनों पहले इलाके के केसगवा में एक महिला पर मधुमक्खी ने हमला कर दिया था, जिसकी वजह से उसके शरीर पर जहर फैल गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस दौरान 4 महिलाएं गंभीर रूप से घायल भी हुई थीं।   

दरअसल मधुमक्खियों का हमला होने पर लोग दहशत की वजह से मर जाते हैं। कई बार हार्ट फेल और मधुमक्खी के जहर के एलर्जिक इफेक्ट की वजह से लोगों की जान चली जाती है।