अपने क्रेजी फैन पर नाराज हुए भाईजान, सलमान ने फैन से कहा नाचना बंद कर

अपने जबरा फैन पर भड़के सलमान खान, जबरन सेल्फी लेने पर फूटा भाई जान का गुस्सा, चिल्लाते हुए दी नाचना बंद करने की नसीहत

Updated: Nov 08, 2021, 06:32 AM IST

Photo courtesy: Instagram
Photo courtesy: Instagram

मुंबई में एक इंवेट के दौरान बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अपने फैंस पर भड़कते नजर आए। सलमान का अतरंगी फैन बार-बार फोटो क्लिक करने के लिए सामने आ रहा था, जिसकी वजह से सलमान को दिक्कत हो रही थी। दरअसल वे मीडिया को पोज दे रहे थे। लेकिन भाई जान का क्रेजी फैन था कि सलमान के साथ परफेक्ट सेल्फी के चक्कर में उनका फोटोशूट बिगाड़ रहा था। फैन की वजह से सामने खड़े लोगों को कवरेज में परेशानी हो रही थी। पहले तो सलमान ने उस फैन को इग्नोर करने की  कोशिश की, लेकिन फिर भी वह नहीं माना और बार-बार सलमान के आगे पीछे डोलता रहा, जिसके बाद सलमान को गुस्सा आ गया और उन्होंने तेज आवाज में चिल्लाते हुए कहा कि ‘नाचना बंद कर’, फिर क्या था, फैन सकुचाते हुए पीछे चला गया।

वैसे सलमान के बारे में कहा जाता है कि वे ऑनस्क्रीन ही नहीं बल्कि ऑफस्क्रीन भी अपने फैंस का खास ख्याल रखते हैं। लेकिन कई क्रेजी फैंस की वजह से सुपर स्टार को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इंस्टाग्राम पर विरल भियानी ने सलमान खान का ये वीडियो शेयर किया है। जिसमें भाईजान के क्रेजी फैन की हरकत कैमरे में कैद हुई है। वीडियो में सलमान कहते हुए सुनाई भी देते हैं कि सामने फोटो क्लिक हो रही है, लेकिन सलमान का दीवाना अतरंगी फैन कुछ समझता नहीं वह अपनी मस्ती में रहता है। फिर किसी तरह उसे सलमान से दूर किया जाता है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

इनदिनों सलमान खान कलर्स के रियालिटी शो बिग बॉस होस्ट करते नजर आ रहे हैं। वहीं 26 नवंबर को उनकी फिल्म   अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' आने वाली है। इस फिल्म में वे अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ दो-दो हाथ करते नजर आने वाले हैं। वे फिल्म में पुलिस वाले सरदार का रोल प्ले कर रहे हैं।  वहीं अर्पिता के पति आयुष शर्मा, फिल्म में विलेन के किरदार में नजर आ रहे हैं। अंतिम का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें सलमान खान शर्टलेस होकर एक्शन करते नजर आए थे। फिल्म इसी महीने के आखिर में रिलीज होने वाली है। वहीं वे किक 2 और टाइगर 3 में भी नजर आएंगे।