भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा 1983 में पहला विश्वकप जीतने पर बनी फिल्म 83 का प्रमोशन जोर-शोर से जारी है। फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। हाल ही में इस फिल्म का प्रमोशन दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में हुआ। दुबई में हुए इस खास प्रमोशनल इवेंट में क्रिकेट की दिग्गज हस्तियों ने भी शिरकत की। इस दौरान कपिल देव और उनकी पत्नी रोमी मौजूद थीं। साथ ही सुनील गवास्कर भी इस खास इवेंट में पहुंचे थे। फिल्म का प्रमोशन इतने बडे स्तर पर देखकर दीपिका और रणवीर सिंह भावुक होते नजर आए। इस मौके पर दीपिका के आंसू छलक उठे। वे कैमरे से बचते हुए आंसू पोछते दिखाई दीं।

 

फिल्म ’83’ में वर्सिटाइल एक्टर रणवीर सिंह ने दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया है। वहीं दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव के रोल में हैं। इनदिनों दुनिया के विभिन्न देशों में फिल्म का प्रमोशन जारी है। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और डायरेक्टर कबीर खान ने दुबई में लोगों के साथ फिल्म को लेकर बातें भी कीं। इस प्रमोशनल इवेंट में दीपिका पादुकोण ऑल रेड लुक में दिखी, तो वहीं हमेशा की तरह अतरंगी लुक में नजर आए, रणवीर ने ग्लोडन ग्लिटरी टॉप और यलो ट्राउजर कैरी किया था। कपल पूरे प्रमोशन के दौरान हाथों में हाथ डाले नजर आय़ा।

बुर्ज खलीफा पर फिल्म का ट्रेलर देख स्टार कपल बेहद खुश नजर आय़ा। रणवीर-दीपिका खुशी से फूले नहीं समाए रहे थे। दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी।बुर्ज खलीफा पर '83' का ट्रेलर देखने बड़ी संख्या में लोग जमा थे। फैंस बुर्ज खलीफा पर प्ले होते 83 के ट्रेलर के साथ सेल्फी लेते नजर आए।

और पढ़ें: अतरंगी ड्रेस में नजर आएं रणवीर सिंह, फ्लॉन्ट किया अपना स्टाइलिश फॉर्मल लुक

फिल्म में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी, हार्डी संधू समेत कई दमदार कलाकार मौजूद है। यह हार्डी संधू की डेब्यू फिल्म है। फिल्म 83, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में 3डी फॉर्मेट में रिलीज होने  वाली है।