मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की पूर्व पर्सनल असिस्टेंट वेदिका प्रकाश शेट्टी (32) को मंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन पर धोखाधड़ी करने के आरोप है। दरअसल, आलिया के साथ कुल 77 लाख रूपए की ठगी हुई है। यह ठगी का खुलासा तब हुआ जब आलिया की मां डायरेक्टर सोनी राजदान ने जनवरी में मुंबई के जुहू में वेदिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद उन पर धारा 316 (4), 318 (4) के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज हुआ। आलिया के साथ साल यह धोखाधड़ी मई 2022 से अगस्त 2024 के बीच हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पूर्व असिस्टेंट वेदिका ने आलिया के पर्सनल और प्रोडक्शन अकाउंट “इटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड” से 76.7 लाख रूपए लूटने का आरोप है। वेदिका 10 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में रहेगी। मंबुई पुलिस वेदिका को लंबे समय से ढूंढ रही थी। इस दौरान उन्हें राजस्थान, पुणे कर्नाटक और बेंगलुरू में ट्रेस किया गया। आखिर में उन्हें मंबई पुलिस ने बेंगलुरू से गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: कंगना को नहीं भा रही है राजनीति, टूटी सड़क और नाली की शिकायतों से हुईं परेशान
वेदिका प्रकाश 32 साल की है। वे कुछ सालों से आलिया भट्ट की पर्सनल असिस्टेंट है। आगे पुलिस ने बताया कि उन्हें पर्सनल असिस्टेंट के साथ आलिया की फाइनेंशियल खर्चों की भी जिम्मेदारी दी गई थीं। इस दौरान वे कई फर्जी पेपर्स पर साइन करवा लेती थीं। वेदिका उनसे मीटिंग, इवेंट से जुड़े खर्चों के नाम पर नकली इनवॉइस दिखाकर साइन करवाती थीं। इसके लिए वे इमेजिंग ऐप का इस्तेमाल करती थीं। वहीं पैसों के लेन-देन में वे अपने दोस्तों को भी हिस्सा बना देती थी। वेदिका मुंबई की एनजी कॉपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में रहती है। 2024 से उन्हें पर्सनल मैनेजल की पोस्ट से निकाल दिया गया।