कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म थलाइवी की रिलीज डेट हुई फाइनल, 10 सितंबर से सिनेमा घरों में देखी जा सकेगी फिल्म

दिग्गज अभिनेत्री और तमिलनाडू की पूर्व सीएम जे. जयललिता की बायोपिक के लिए खत्म हुआ दर्शकों का इंतजार, कंगना के साथ अरविंद स्वामी भी आएंगे नजर, एएल विजय के डायरेक्शन में बनी है फिल्म

Updated: Aug 23, 2021, 01:54 PM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

कोरोना की वजह से कई मेगा बजट फिल्मों की रिलीज अटकी थी। अब एक-एक करके फिल्में रिलीज होने लगी है। इसी कड़ी में जे जयललिता की बायोपिक थलाइवी 10 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म सिनेमा घरों के साथ-साथ OTT प्लेटफार्म्स पर भी रिलीज होगी। इसे कंगना रनौत के करियर की महत्वपूर्ण फिल्म माना जा रहा है। थलाइवी कई भाषाओं नें रिलीज होगी। इसे हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज किया जाएगा। एक्ट्रेस कंगना ने सोशल मीडिया पर फैंस को यह खुशखबरी दी है। उन्होंने फिल्म का एक पोस्टर भी शेयर किया है। साथ में लिखा है कि प्रतिष्ठित व्यक्तित्व की कहानी केवल बड़े पर्दे पर देखने लायक है।

 

 

वह सिनेमा की दुनिया में एक सुपरस्टार की प्रविष्टि करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसी के साथ कंगना ने थलाइवी की रिलीज डेट 10 सितंबर की एनाउंसमेंट की है। बता दे कि पहले यह फिल्म 23 अप्रेल को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना प्रतिबंधों के चलते  सिनेमाघर बंद थे इसलिए निर्माताओं ने  फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी थी।

 

फिल्म तमिलनाडू की पूर्व सीएम जयललिता के जीवन पर आधारित है। फिल्म में उनकी जिंदगी के कई अनछुए पहलुओं को दिखाया गया है। उनका छोटी सी उम्र में एक्ट्रेस बनना और फिर तमिल सिनेमा का जानामाना चेहरा बनने के साथ-साथ तमिलनाडु की राजनीति में क्रांतिकारी नेता के उदय होने की यात्रा को बखूबी दिखाया गया है।

कंगना ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है, वे कई बार फिल्म से जुड़े वीडियोज शेयर करती हैं। कंगना के अलावा फिल्म में अरविंद स्वामी लोकप्रिय अन्नाद्रमुक नेता एमजीआर के रोल में हैं। फिल्म का म्यूजिक जीवी प्रकाश ने दिया है। फिल्म के डायरेक्टर एएल विजय हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Thalaivi (@thalaiviithefilm)

कंगना अपनी फिल्म धाकड़ की शूट खत्म कर चुकी है। अब इनदिनों वे तेजस की शूटिंग में बिजी है। जिसमें वे एयरफोर्स पायलट का रोल को प्ले कर रही है। कंगना की कई फिल्में पाइप लाइन में हैं। कंगना टीकू वेड्स शेरू, इमली जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। फिल्म टीकू वेड्स शेरू 2022 में रिलीज होगी वहीं बाकी फिल्में इसी साल रिलीज होगी। इनमें से कुछ फिल्मों में वे एक्शन सीन्स भी करती नजर आएंगी।