Netflix: ब्रिटेन का शाही परिवार अब नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री बनाएगा

Netflix: प्रिंस हैरी और उनकी वाइफ मेगन मर्केल ने नेटफ्लिक्स के साथ की डील, नेचर बेस्ड सीरीज, डॉक्यूमेंट्री और बच्चों के कार्यक्रम का करेंगे निर्माण

Updated: Sep 04, 2020, 11:05 PM IST

ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य और महारानी एलिज़ाबेथ के पोते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने नेटफ्लिक्स के साथ एक प्रोडक्शन डील साइन की है। अब दोनों नेटफ्लिक्स साथ कई नए प्रोजेक्टस पर काम करेंगे। रॉयल ब्रिटिश फैमिली से अलग होने के बाद अब प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन ने डॉक्यूमेंट्री और बच्चों के कार्यक्रम और नेचर से जुड़ी सीरीज प्रोड्यूस करने के लिए मल्टीएयर डील की है।

हैरी और मेघन का कहना है कि वे उन कहानियों और मुद्दों पर फोकस करेंगे जो हमेशा से ही उनके दिल के करीब रही हैं। इन योजनाओं में प्रकृति से जुड़ी डॉक्यूमेंट्री और विमन बेस्ड सीरीज शामिल होंगी।

हैरी और मेगन का कहना है कि हम एक जोड़े के रूप और व्यक्तिगत रुप से भी मानव शक्ति जैसे साहस, लचीलापन और साथ रहने की आवश्यकता को समझते हैं। हम ऐसे कार्यक्रम बनाना चाहेंगे जो विभिन्न समुदायों की समस्याओं को बताएँगे ही मगर उम्मीद भी जगाएँगे।’ मेगन ने साफ किया है कि वह एक्टिंग में वापसी नहीं करेंगी, बल्कि कैमरे के पीछे रहकर काम करेंगी। 

गौरतलब है कि प्रिंस हैरी ने 'राइजिंग फीनिक्स' के फिल्म निर्माताओं के साथ मिलकर काम किया, जिसमें वह स्क्रीन पर नजर भी आते हैं। जिसका प्रीमियर पिछले हफ्ते नेटफ्लिक्स पर हुआ था।

इस डील के बारे में नेटफ्लिक्स के सह-सीईओ और मुख्य सामग्री अधिकारी टेड सारंडोस ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि प्रिंस हैरी दंपति ने दुनियाभर के लाखों लोगों को अपनी प्रामाणिकता, आशावाद और नेतृत्व के साथ प्रेरित किया है। कंपनी को गर्व है कि प्रिंस हैरी ने नेटफ्लिक्स को अपनी रचनात्मक का सहयोगी बनाया है। कंपनी उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक है।ऐसा ही इंतजार दर्शकों को भी होगा।

हाल ही में नेटफ्लिक्स ने हैरी की दादी और क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय के शासनकाल पर बनी अवॉर्ड विनिंग सीरीज 'द क्राउन' को भी प्रसारित किया था। अब नेटफ्लिक्स द्वारा फेमस ड्रामा के चौथे सीजन के टीजर आने के बाद ससेक्स प्रोडक्शन की डील की खबरें आने लगी। यह 15 नवंबर को रिलीज होगा। सीरीज का नया सीजन  1970 के दशक के अंत पर बेस्ड है। इसमें एमा कोरीन हैरी की मां राजकुमारी डायना का रोल प्ले कर रही हैं।