कोरोना की वजह से टली आलिया और रणबीर कपूर की शादी, अगले साल सजेंगे सपने

नए साल में अपना स्टेटस बदलने की तैयारी में रणबीर कपूर, बोले अगर कोरोना महामारी नहीं आई होती तो इसी साल उनकी गर्ल फ्रेंड आलिया भट्ट उनकी बेटर हाफ बन चुकी होतीं,

Updated: Dec 25, 2020, 06:50 PM IST

Photo Courtesy: twitter
Photo Courtesy: twitter

बालीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचरल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट लंबे वक्त से लिवइन रिलेशनशिप में हैं।  दोनों की शादी साल 2020 में होने वाली थी, लेकिन अब यह साल भी गुजर ही गया। फैंस दोनों की शादी देखने का इंतजार ही करते रहे। हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में रणवीर ने खुलासा किया है कि अगर कोरोना महामारी नहीं आई होती तो आलिया औऱ वे शादी कर चुके होते। कोरोना पैंडेमिक की वजह से उनकी शादी इस साल नहीं हो पाई। रणबीर का कहना है कि नए साल में वो अपना स्टेटस बदलने को तैयार हैं। वे शादी करना चाहते हैं, फैंस को खुशखबरी देना चाहते हैं।

रणबीर ने पत्रकार राजीव मसंद से की गई लंबी बातचीत में अपने दिल के कई राज खोलकर रख दिए। रणबीर का कहना है कि अगर महामारी ने हमारी लाइफ पर अटैक नहीं किया होता तो हमारी शादी हो गई होती। लेकिन वे इसे बदकिस्मती नहीं कहना चाहते। रणबीर ने बातों ही बातों में बताया कि जल्दी ही अपनी जिंदगी के इस लक्ष्य को जरूर पा लेंगे। रणबीर इस साल को लेकर काफी इमोशनल हैं। इस साल 2020 में उनके पिता का साया उनके सिर से छिन गया। वे अब तक इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं। 30 अप्रैल को ऋषि कपूर का निधन हार्ट अटैक आने की वजह से हो गया था।  

राजीव मसंद से की गई लंबी बातचीत में पहले तो रणबीर ने आलिया भट्ट को गर्लफ्रेंड स्वीकार किया। इतना ही नहीं आलिया की तारीफों के पुल बांधते नजर आए। उन्होंने आलिया को ओवर एचीवर कहा। उनका कहना है कि कोरोना लॉकडाउन में आलिया ने गिटार बजाने से लेकर स्क्रीन राइटिंग तक अमूमन हर ऑनलाइन क्लास ली है। रणबीर ने कहा कि आलिया के सामने वे खुद को अंडर-अचीवर महसूस करते हैं।

नए साल में दोनों शादी के बंधन में बंधेंगे लेकिन कब इस बात पर सस्पेंस बरकरार रखा है। आलिया अक्सर कपूर फैमिली के साथ नजर आती हैं। उनकी बान्डिंग नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर से काफी अच्छी है।