बॉलीवुड के दबंग सलमान को साँप ने काटा, सात घंटे तक मुंबई के अस्पताल में रहे भर्ती

सलमान खान को नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया गया.. हालाँकि अब वो अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए है.. बताया जा रहा है कि उस वक़्त सलमान खान मुंबई के अपने फार्म हाउस में क्रिसमस पार्टी कर रहे थे

Updated: Dec 26, 2021, 08:38 AM IST

Photo Courtesy: Amar Ujala
Photo Courtesy: Amar Ujala

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बीती रात सांप ने काट लिया। जिसके बाद सलमान खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया। करीब सात घंटे तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद सलमान खान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान बीती रात पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस पर क्रिसमस पार्टी कर रहे थे। इस दौरान उन्हें हाथ में किसी चीज के चुभने का अंदाजा हुआ। सलमान खान ने जब इधर उधर नज़र दौड़ाई तब सांप देखकर वे चौंक उठे। सांप को देखते ही सलमान खान डर गए और मदद के लिए चिल्लाने लगे। 

इससे पहले कि कोई अनहोनी घटित होती सलमान खान को फौरन अस्पताल ले जाया गया। उन्हें देर रात करीब तीन बजे के नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह करीब ग्यारह बजे के आसपास उन्हें छुट्टी दे दी गई। 

सलमान खान को सांप काटे जाने की खबर सुनते ही उनके फैंस सोशल मीडिया पर अपनी चिंता जाहिर करने लगे। कल यानी सोमवार को ही सलमान खान का जन्मदिन भी है। सोमवार को सलमान 56 वर्ष के हो जाएंगे। लेकिन जन्दमीन से एक दिन पहले ही उनके साथ यह घटना घटित हो गई।