बेटी वामिका के साथ विराट और अनुष्का ने शेयर की फोटो, फैंस ने पूछा बिटिया का चेहरा कब दिखाएंगे जनाब

सोशल मीडिया पर विरुष्का संग वामिका की क्यूट फोटो हो रही वायरल, दुबई में ब्रेकफास्ट टेबल पर मुस्कुराते नजर आया कपल, हाल ही में मुंबई से दुबई पहुंची हैं एक्ट्रेस

Updated: Oct 20, 2021, 11:15 AM IST

Photo courtesy: Instagram
Photo courtesy: Instagram

टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली T 20 विश्व कप के लिए इनदिनों दुबई में हैं। बुधवार को सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी पत्नी अनुष्का और 9 महीने की बेटी वामिका के साथ अपनी एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की है। तस्वरी में कपल मुस्कुरा रहा है। जब विराट इंग्लैंड दौरे पर थे तब अनुष्का और वामिका भी उनके साथ में थी। अनुष्का हाल ही में बेटी वामिका के साथ दुबई पहुंची हैं। वहां उन्होंने अपना क्वारंटाइन पीरिएड खत्म किया। फिर वे कई दिनों बाद अब विराट से मिली। तीनों ब्रेकफास्ट करते नजर आए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

कोहली ने पोस्ट के साथ हार्ट वाले इमोजी पोस्ट किया है। दरअसल कुछ दिनों पहले अनुष्का बिटिया को लेकर एक शूट के सिलसिले में मुंबई लौट आई थीं। अब वे अपना काम पूरा कर वापस दुबई पहुंची हैं। जहां उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया और क्वारंटाइन के बाद पति विराट से मुलाकात की। बीते दिनों अनुष्का ने कुछ फोटोज शेयर की थी, जिसमें दोनों अलग-अलग कमरों की बालकनी में खड़े होकर बात कर रहे थे। कपल ने कैप्शन दिया था दूरियां भी जरुरी हैं।

 

विराट और वामिका की फोटो वायरल हो रही है। फोटो में वामिका का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। केवल उनका सिर दिखाई दे रहा है, जिसमें दो चोटी बांधे में वामिका क्यूट लग रही है। वे मम्मी-पापा के हाई चेयर पर बैठी ब्रेकफास्ट कर रही हैं। 

 

कपल अक्सर बेटी वामिका की तस्वीरें शेयर करता रहता है, लेकिन उसका फेस अब तक नहीं दिखाया है। कपल का मानना है कि वामिका को सोशल मीडिया से दूर रखना उसके लिए बेहतर है।