रणबीर कपूर चुराते थे कपड़े, बहन रिद्धिमा ने नेशनल टीवी पर खोली भाई की पोल

नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर सहानी के साथ द कपिल शर्मा शो में शिरकत करने वाली हैं, इस शो में रणबीर कपूर को लेकर दोनों ने ढेर सारी बातें कीं, शो के प्रोमो देखकर फैंस के अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं

Updated: Sep 02, 2021, 09:36 AM IST

Photo Courtesy: Instagram
Photo Courtesy: Instagram

नीतू और ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर चोर हैं, ये हम नहीं कह रहे ये उनकी बड़ी बहन रिद्धिमा ने नेशनल टीवी पर कहा है। रिद्धिमा कपूर सहानी ने बताया है कि रणबीर उनकी अनुपस्थिति में अपनी गर्लफ्रेंड्स को उनके ब्रांडेड कपड़े गिफ्ट कर देते थे, एक बार रिद्धिमा ने रणबीर की एक गर्लफ्रेंड को अपना टॉप पहने पकड़ लिया था। जिसे वे बहुत समय से खोज रही थीं। दरअसल नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ द कपिल शर्मा शो में पहुंची थी। वहां मस्ती भरे अंदाज में बहन ने भाई की पोल नेशनल टीवी पर खोली है। जिसे सुनकर फैंस की हंसी नहीं रुक रही है। वे हंस-हंस कर लोटपोट हुए जा रहे हैं। 

 

 

रणबीर कपूर अपनी मां औऱ पिता की तरह बॉलीवुड इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। सोनम कपूर के साथ सांवरिया से करियर का आगाज करने वाले रणबीर ये जवानी है दीवानी, अजब प्रेम की गजब कहानी, बर्फी, संजू, तमाशा, रॉक स्टार, ये दिल है मुश्किल, जग्गा जासूस, वेकअप सिड, राजनीति, रॉय, स्ट्रेंजर, रॉकेट सिंह सेल्समैन कई जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। जल्द ही उनकी नई फिल्म ब्रह्मास्त्र आने वाली है।

 

रणबीर की मां नीतू कपूर भी अभिनय की नई पारी शुरु कर रही हैं। वे अनिल कपूर और वरुण धवन के साथ फिल्म जुग-जुग जियो कर रही हैं। जबकि उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर फिल्मों से दूर हैं लेकिन वे अक्सर कई इवेंट्स और शोज में नजर आती रहती है। उनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। नीतू और रिद्धिमा इस सप्ताह कपिल शर्मा के कॉमेडी शो The Kapil Sharma Show में शिरकत करने वाली हैं। जिसका टीजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बता रही हैं कि जब वे लंदन से लौटी थीं तो अपनी फेवरेट टी शर्ट खोज रही थी। एक दिन उन्होंने देखा की रणबीर की गर्लफ्रेंड घर आई और वह बिल्कुल वैसा ही टॉप पहने थी। रिद्धिमा ने तारीफ की तो उसने कहा रणबीर ने गिफ्ट की है।

 

 

रणबीर कपूर का नाम उनकी कई को एक्ट्रेसेस से जुड़ चुका है, जिनमें दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ शामिल हैं। अब रणबीर आलिया भट्ट के साथ रिलेशन में हैं। दोनों की शादी की अटकलें भी लगाई जा रही हैं।

आलिया भट्ट की रिद्धिमा और नीतू से काफी अच्छी बॉन्डिंग है। ऋषि कपूर की मौत के बाद नीतू और रिद्धिमा को आलिया ने बखूबी सम्हाला था। दोनों की फैमिली अक्सर पार्टी औऱ वेकेशन के लिए जाती रहती है।

 

 

कपिल के शो में नीतू कई बार शिरकत कर चुकी हैं। ऋषि और नीतू की जोड़ी ने कपिल के शो में दर्शकों से ढेर सारी बातें शेयर की थी। अब ऋषि के नहीं रहने पर नीतू अपनी बेटी रिद्धिमा के साथ मंच साझा करने वाली हैं।

और पढें: बेटी रिद्धिमा के साथ पार्टी करती नजर आईं नीतू कपूर, प्लेट स्मैशिंग का वीडियो हो रहा वायरल

नीतू ने इंस्टाग्राम पर कपिल औऱ उनके शो की काफी तारीफ की है। वे लिखती हैं कि कपिल शर्मा के साथ हमेशा ही मस्ती होती है और इसबार रिद्धिमा ने इसे और ज्यादा मजेदार बना दिया है।  

 

नीतू और उनकी बेटी रिद्धिमा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं, हाल ही में दोनों ने मुंबई के एक ग्रीक रेस्टोरेंट में पार्टी की थी। जहां पर प्लेट स्मैशिंग का वीडियो खूब वायरल हुआ था। रिद्धिमा भले ही एक्टिंग नहीं करती पर वे अफनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं।