Rabi Crop MSP: केंद्र सरकार ने रबी फसलों का MSP बढ़ाया, गेहूं पर MSP 150 रुपए बढ़ी

गेहूं में 150 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया। इस तरह गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,425 रुपए क्विंटल हो गया है। जौ, चना, मसूर, कुसुम की MSP में भी बढ़ोतरी की गई है। ये फैसला कैबिनेट मीटिंग में लिया गया।

Updated: Oct 17, 2024, 11:45 AM IST

नई दिल्ली। भारत सरकार ने कुछ महत्वपूर्ण फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाने का निर्णय लिया है। गेहूं, सरसों, चना, और अन्य फसलों के दाम में वृद्धि की गई है। गेहूं के समर्थन मूल्य में 150 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई है। इस तरह गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,425 रुपए क्विंटल हो गया है। 

इसके अलावा जौ, चना, मसूर, कुसुम की MSP में भी बढ़ोतरी की गई है। ये फैसला कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। कैबिनेट ने सरसों के लिए एमएसपी में 300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बढ़ाया है, जिसके बाद सरसों का एमएसपी 5,950 रुपये हो गया है। जबकि चना की MSP में 210 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद चना का समर्थन मूल्य 5650 रुपए हो गया है।

वहीं, जौ के समर्थन मूल्य में 130 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद जौ का समर्थन मूल्य 1980 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। मसूर के समर्थन मूल्य में 275 रुपए की वृद्धि हुई है। यह 6700 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। सरसों की MSP में 300 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद सरसों 5950 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है 

बता दें कि रबी फसल की बुआई लौटते मानसून (अक्टूबर-नवंबर) के समय की जाती है। इन फसलों की कटाई आमतौर पर गर्मी के मौसम में अप्रैल में होती है। ये फसलें बारिश से ज्यादा प्रभावित नहीं होतीं। रबी की प्रमुख फसलें गेहूं, चना, मटर, सरसों और जौ हैं।