यह है दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश

गर्मी का मौसम आते ही बच्चे से लेकर बड़ों तक, सभी का मन आइसक्रीम खाने का होता है, लेकिन आज हम आपको दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम के बारे में बताने जा रहे हैं।

Updated: May 18, 2023, 09:14 PM IST

भोपाल। गर्मियों का सीजन शुरू होते हैं, सबसे ज्यादा मन आइसक्रीम खाने का करता है। मार्केट में तरह-तरह की आइसक्रीम बिकने लगी हैं और जिस तरह इनकी वेरायटी है, ठीक उसी प्रकार की इनकी कीमतें भी है जिसको सुनकर आपकी आखें खुली की खुली रह जाएगीं। 

इस बेशकीमती आइसक्रीम की कीमत उनके कप साइज पर निर्भर करती है।  इनमें 130 ml  के एक कप की कीमत 6700 डॉलर यानी अगर आप भारतीय करेंसी के अनुसार लगभग 5 लाख रुपये है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की माने तो यह बिना चम्मच के भी इस बेशकीमती आइसक्रीम का मूल्य है।

 

जापान की सिलाटो ने ब्याकुया नाम की आइसक्रीम को बनाया है। यह सबसे दुनिया की महंगी आइसक्रीम इसलिए है, क्योंकि यह नई प्रोटीन से युक्त आइसक्रीम है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस आइसक्रीम को दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम बताया गया है, और खास बात यह है कि इस आइसक्रीम का बेस दूध से ही बनता है, जो वेलवेटी होता है। इसकी सामग्री में दो तरह की चीज और अंडे का पीला हिस्सा भी शामिल होता है।


इसके अलावा इस आइसक्रीम को बनाने में परमीगियानो चीज़, व्हाइट ट्रूफल ऑयल जैसी कई चीजों को भी यूज किया गया है। यह एक स्टाइलिश ब्लैक बॉक्स में पैक होती है। खास बात यह है कि इसके साथ हाथ से बना एक मेटल स्पून भी आता है। 

दुनिया की सबसे महंगी आइसक्रीम के अलावा बआ ऐसी कई आइसक्रीम हैं जो बहुत अधिक महंगी हैं। महंगी आइसक्रीम की लिस्ट में स्ट्रॉबेरी अरनॉड, एब्सर्डिटी सुंडे, फ्रोजन चॉकलेट होट, द ब्लैक डायमंड, थ्री ट्विन्स आइसक्रीम सुंडे, द ब्लैक डायमंड, ट्रफल आइसक्रीम शामिल हैं। 

इन सभी आइसक्रीम की खास बता यह भी है कि यह सिर्फ कुछ जगहों पर ही पाई जाती हैं और इन्हें बेहद खास तरह से बनाया जाता है। सिर्फ यही नहीं, इन आइसक्रीम को बनाने में भी बहुत अधिक समय लगता है और इन्हें बनाने के लिए लोगों को पहले से ऑर्डर देना पड़ता है।