ऑस्ट्रेलिया में सिख समुदाय के लोगों पर हमला, लाठी-डंडे से कार सवारों पर किया अटैक

एक ऑस्ट्रेलियन न्यूज़ चैनल के मुताबिक भारतीयों के एक गुट ने सिखों की कार पर जानलेवा हमला कर दिया, घटना रविवार की बताई जा रही है

Updated: Mar 04, 2021, 11:20 PM IST

Photo Courtesy: Amar Ujala
Photo Courtesy: Amar Ujala

किसान आंदोलन की छवि खराब करने की कोशिश अब विदेशों में भी हो रही है। ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों के एक गुट ने अपने हमवतन सिख समुदाय के लोगों पर जानलेवा हमला किया है। हमले का शिकार हुए चारों व्यक्ति सिख समुदाय से हैं। हालांकि इस दौरान किसी को ज्यादा हानि नहीं हुई लेकिन घटना को अंजाम देनेवाले लोगों ने पूरी तैयारी के साथ अटैक किया था।

रविवार को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर के हैरिस पार्क में कुछ अज्ञात लोगों ने इस हमले को अंजाम दिया। एक बेसबॉल बैट, लाठियों और हथौड़े से इन लोगों ने एक कार पर हमला कर दिया। उस दौरान कार में सिख समुदाय के चार लोग बैठे थे। हमलवारों ने कार को चारों ओर से घेरकर लाठी डंडे बरसाने शुरू किए लेकिन कार में बैठे लोग किसी तरह से अपनी जान बचाकर निकलने में कामयाब रहे। इस घटना के सामने आने के बाद विश्वभर में भारत की छवि पर गहरा आघात लगा है। 

सिख भाइयों के साथ ऐसा बर्ताव कहां तक उचित है: दिग्विजय सिंह 

 

 कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने इस घटना की निन्दा की है और साथ ही प्रधानमंत्री मोदी और उनके समर्थकों पर हमला भी बोला है। दिग्विजय सिंह ने कहा है, 'शर्म करो मोदी भक्तों। मोदी जी आप अपनी अंतरराष्ट्रीय छवि बनाना चाहते हैं, क्या विदेशों में हमारे सिक्ख भाईयों के साथ इस प्रकार का बर्ताव उचित है? विविधता में एकता ही भारत की शक्ति है।'