भारत हमें पर्याप्त पानी नहीं दे रहा, इसलिए हम मछलियां नहीं देंगे: तीस्ता पैक्ट को लेकर बोलीं शेख हसीना

बांग्‍लादेश की पीाएम शेख हसीना दिल्‍ली आई हुई हैं। बांग्लादेश में आम चुनाव से पहले उनका ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। वह भारत से तीस्‍ता नदी और रोहिंग्‍या शरणार्थियों के मुद्दे पर सहयोग चाहती हैं।

Updated: Sep 06, 2022, 03:28 AM IST

नई दिल्ली। बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना तीन साल के बाद भारत की चार दिवसीय यात्रा पर नई दिल्‍ली आई हैं। भारत दौरे के दौरान शेख हसीना ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, 'आप (भारत) हमें पर्याप्त पानी नहीं दे रहे हैं, इसलिए हम (बांग्लादेश) मछलियां नहीं देंगे।

दरअसल, इस वर्ष ही बांग्‍लादेश में आम चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले उनका यह भारत दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। शेख हसीना को बांग्लादेश की जनता को अपनी उपबल्धियां भी बतानी है। ऐसे में वह भारत से दो मुद्दे - (तीस्ता नदी पैक्स और रोहिंग्या शरणार्थी) पर समाधान चाहती हैं। 

यह भी पढ़ें: बच्चों का आहार खा गई सरकार, चारा घोटाले की तर्ज पर MP में आहार घोटाला, CM चौहान के पास है मंत्रालय

उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, 'आप हमें पर्याप्त पानी नहीं दे रहे हैं। इसलिए हम आपको हिलसा मछली नहीं देंगे। लेकिन हम वादा करते हैं कि त्योहारों का महीना अक्टूबर में हम हिलसा का सप्लाई शुरू कर देंगे।' माना जा रहा है कि तीस्ता नदी को लेकर भारत और बांग्लादेश एग्रीमेंट कर सकते हैं।

शेख हसीना से जब पूछा गया कि क्या वह ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगी? इसपर उन्होंने जवाब दिया कि, 'ममता मेरी बहन जैसी हैं। हम कभी भी मुलाकात कर सकते हैं। राजनीति से इतर कुछ व्यक्तिगत संबंध भी होते हैं। जैसे सोनिया गांधी से हमारे संबंध हैं।'