भोपाल। कॉलेज में सेमेस्टर एग्जाम के बाद छात्रों को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। हालांकि इसके साथ उनकी प्रैक्टिकल स्किल्स भी कई ज्यादा मायने रखती है। लेकिन कई बार रिजल्ट आने में देरी होती है। जिससे छात्र परेशान होते हैं। भोपाल के भोज मुक्त विश्वविद्यालय में कुछ ऐसा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां स्टूडेंट की1 हजार से ज्यादा आंसर शीट गायब हो गई हैं।

इन आंसर शीट्स को मूल्यांकन केंद्र भेजा गया था। जिसमें विश्वविद्यालय के बीए प्रथम, द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्रों की हजार से अधिक उत्तर पुस्तिकाएं हैं। मूल्यांकन केंद्र से आने के बाद जब इनको अंक पत्र पर चढ़ाने की बारी आई तो इसका खुलासा हुआ। इस अभाव में विश्वविद्यालय ने बीए का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया। परीक्षा दिसंबर- जनवरी में के बीच हुई थीं।

यह भी पढ़ें: MP का पहला 5 स्टार वृद्ध आश्रम 1 अगस्त से शुरू, 50 हजार प्रति व्यक्ति किराया

वहीं विश्वविघालय में इससे हड़कंप मचा है। मामले की जांच की जा रही है। लेकिन, अधिकारी इसे छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। कहा गया कि परीक्षा केन्द्रों से कॉपियां अलग-अलग विशेषज्ञों को आवंटित की गई थीं।बीए की परीक्षा में कुल 45 हजार स्टूडेंट शामिल हुए थे। जिसमें से हजार कॉपियां गायब हुई हैं। इस पर विश्वविघालय के कुलसचिव डॉ. सुशील मंडेरिया की तरफ से बताया गया कि उत्तरपुस्तिकाएं गायब होने की जानकारी मुझे नहीं है। इसकी जिम्मेदारी मूल्यांकन प्रभारी की है। 

इधर, विश्वविघालय के स्टूडेंट इससे बेहद मायूस हो गए हैं। वे विश्वविघालय की वेबसाइट पर बार-बार अपना परिणाम चेक रहे हैं। साथ ही परीक्षा केन्द्र-कॉलेज अधिकारियों से कई बार फोन कर परिणाम पता लगाने की कोशिश में जुटे हैं।