MP का पहला 5 स्टार वृद्ध आश्रम 1 अगस्त से शुरू, 50 हजार प्रति व्यक्ति किराया
मध्य प्रदेश का पहला पेड लग्जरी वृद्ध आश्रम 1 अगस्त से भोपाल में शुरू हो रहा है। बुजुर्गों को यहां कैम्पस में 5 स्टार सुविधाएं मिलेंगी। जिनमें रहने - खाने सहित अन्य सेवाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यह ओल्ड एज होम यानी कि वृद्धाश्रम करीब 26 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। हालांकि बुजुर्गों को यहां कुछ कपड़े अपने साथ लेकर आना होगा साथ ही जरूरी दवाई भी रखनी होगी।

भोपाल। सीनियर सिटीजन के लिए बढ़ती उम्र के साथ बुढ़ापा बिताना मुश्किल भरा होता है। जिनमें वृद्धाश्रम उनका आखिरी सहारा होता है। कई बार बच्चे अपने अभिभावक को अपने साथ रहने नहीं देते। इससे वृद्धजनों को एक नया घर ढूंढना पड़ता है। मध्य प्रदेश का पहला पेड लग्जरी वृद्ध आश्रम 1 अगस्त से भोपाल में शुरू हो रहा है। बुजुर्गों को यहां कैम्पस में 5 स्टार सुविधाएं मिलेंगी। जिनमें रहने - खाने सहित अन्य सेवाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
यह ओल्ड एज होम यानी कि वृद्धाश्रम करीब 26 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। हालांकि बुजुर्गों को यहां कुछ कपड़े अपने साथ लेकर आना होगा साथ ही जरूरी दवाई भी रखनी होगी। वहीं परिसर में 24 घंटे मेडिकल सेवाएं उपलब्ध रहेगी। इस लक्जरी वृद्धाश्रम को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बनाया है। यह 5 एकड़ क्षेत्र के परिसर में फैला हुआ है। सभी जगह निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: भोपाल में निशातपुरा थाना प्रभारी ने की आत्महत्या की कोशिश, पारिवारिक तनाव के कारण उठाया कदम
यह वृद्धाश्रम सेवा भारती द्वारा संचालित किया जाएगा। राज्य सरकार ने संचालन सहित रखरखाव की पूरी जिम्मेदारी सेवा भारती को दी है। बता दें यह भोपाल के लिंक रोड नंबर तीन स्थित पत्रकार कॉलोनी में बना है। यहां सिर्फ 60 साल से अधिक वृद्धजन ही रहने के पात्र होंगे। वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना चाहिए। इस लग्जरी ओल्ड एज होम में फाइव स्टार जैसी व्यवस्था उपलब्ध है। इसके लिए हर व्यक्ति को लगभग 50 हजार रुपए का भुगतान करना होगा। वहीं यदि कपल रहना चाहते हैं तो उन्हें 82 हजार रुपए देना होंगे। आश्रम में कुल 56 बुजुर्ग एक साथ रह सकते हैं। इनमें 12 सिंगल और 22 डबल रूम मौजूद है। खास बात है कि लग्जरी सुविधाएं दोनों ही टाइप के रूमों में मिलेंगी।