मुंबई। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 रनों से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही सूर्या ब्रिगेड ने टूर्नामेंट के खिताबी जंग में एंट्री भी कर ली है। अब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया 8 मार्च को फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने डिफेंडिंग चैंपियन का टाइटल सुरक्षित करने के इरादे से मैदान में उतरेगी।

मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 254 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य खड़ा किया था। टीम को इतने बड़े स्कोर तक पहुंचाने में बल्लेबाज संजू सैमसन का बड़ा योगदान रहा था। उन्होंने ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 89 रनों की कमल की अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके जवाब में इंग्लैंड निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेटों के नुकसान पर केवल 246 रन ही जोड़ सकी।