इंदौर। शहर में कोरोना वायरस का संक्रमण एक बार फिर से फैलने लगा है। इसके कैसे भी बढ़ गए हैं। मंगलवार को एक 64 वर्षीय महिला की कोरोना वायरस की चपेट में आने से मौत हो गई है। जिससे 48 घंटों के अंदर लगातार 2 महिलाओं की जान गई। इंदौर निवासी महिला को सेप्टीसीमिया सहित कई अन्य बीमारियां भी थी। जिसका इलाज चल रहा था। खास बात है इंदौर में एक के बाद एक सभी 4 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव निकलीं हैं। इनमें से सभी की मौत हो गई।
बढ़ते केस ने शहर में आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएओ) डॉ. माधव प्रसाद हसनी ने जानकारी दी कि कोरोना वायरस की चपेट में आने से बीते दिनों 3 महिलाओं की मौत हो गई हैं। जिम 64 वर्षीय महिला, उनसे पहले 6 जुलाई रविवार को 55 वर्षीय महिला और 50 साल की एक ढ़ेअन्य महिला ने सोमवार 7 जुलाई को दम तोड़ा। सीएमएओ ने आगे बताया की चारों महिलाओं को दूसरी अन्य बीमारियां भी थीं। उन्होंने लोगों से कोविड -19 से नहीं घबराने की सलाह दी। वे बोलें अभी इक्का-दुक्का मामले आ रहे हैं। वहीं मंगलवार को इस वायरस का एक भी मरीज नहीं मिला।
यह भी पढ़ें: MP के 40 हजार बैंककर्मी आज हड़ताल पर, 8500 शाखाओं में काम ठप
सोमवार को इंदौर में एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। इससे मरीजों की संख्या बढ़कर 187 हो गई। उसे होम आइसोलेट किया गया है। डॉ. माधव प्रसाद हसनी ने कहा कि जिस महिला की 5 जुलाई को मौत हुई थी उसे गंभीर बीमारियां थी। वह देवास नगर क्षेत्र की रहने वाली थी उसकी घर पर हुई मौत हुई। वहीं एक महिला देपालपुर की है उसे ब्लड कैंसर के साथ दूसरी बीमारी भी थीं। वह कोरोना पॉजिटिव निकली। सोमवार को उसने अंतिम सांस ली।