Digvijaya Singh: नदी बचाओ पद यात्रा में शामिल हुए दिग्विजय सिंह

Nadi Bachao Yatra: डॉ गोविंद सिंह की नदी बचाओ यात्रा का समापन आज, राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और एकता परिषद के राजगोपाल पीवी हुए शामिल

Updated: Sep 11, 2020, 08:16 PM IST

भोपाल। दियों में हो रहे अवैध उत्खनन के विरोध में निकाली जा रही विधायक डॉ गोविंद सिंह की नदी बचाओ यात्रा का आज समापन है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह इस यात्रा में शामिल हुए। सांसद दिग्विजय सिंह समापन के पूर्व 14 किलोमीटर पद यात्रा कर रहे हैं। उनके साथ एकता परिषद के राजगोपाल पीवी  ने भी पद यात्रा की। 

नदी बचाओ यात्रा का समापन कार्यक्रम सेवढा में होना है। सांसद दिग्विजय सिंह ग्राम भउआपुर से सेवढा तक पैदल यात्रा कर रहे हैं। इस यात्रा में दिग्विजय सिंह के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और ग्रामीण शामिल हुए हैं। 

Click Dr Govind Singh: शिवराज चौहान के कहने पर हो रहा है अवैध उत्खनन 

नदियों में हो रहे अवैध उत्खनन के विरोध में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ गोविंद सिंह लगातार सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। उन्होंने शिवराज सरकार पर रेत के अवैध खनन के विरोध में गंभीर आरोप भी लगाए थे।

इसके बाद उन्होंने पूरे भिंड क्षेत्र में नदी बचाओ यात्रा निकालने का प्रण लिया। इस यात्रा के दौरान गोविंद सिंह की बहन का निधन हो जाने के बाद भी उन्होंने अपनी पदयात्रा जारी रखी है।

Click Digvijaya Singh: छतरपुर में अवैध रेत उत्खनन, एनजीटी को लिखा पत्र

इस यात्रा में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, सज्जन सिंह वर्मा, राज्यसभा सांसद विवेक तंखा के अलावा जल पुरूष के नाम से मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र सिंह और कंप्यूटर बाबा भी शामिल हो चुके हैं। कंप्यूटर बाबा ने गोविंद सिंह को नदी बचाने की मुहिम चलाने के लिए साधुवाद दिया था