11 दिनों के लम्बे इंतज़ार के बाद आखिरकार सोमवार को शिवराज कैबिनेट में मंत्रियों को उनके मंत्रालय आवंटित कर दिए गए। महत्‍वपूर्ण विभाग लेने के लिए बीजेपी में हुई खींचतान पर तंज कसते हुए कहा है दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किए कि  आखिरकार 11 दिनों  तक चले वर्कआउट के बाद लूट का बंटवारा हो ही गया। परिवहन और राजस्व विभाग में सिंधिया जी की इतनी रुचि क्यों है? समझदार लोग समझते हैं। यह देखना वाकई काफी दिलचस्प होगा कि यह सरकार खुद का और जनता में से किसका भला करती है।



पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है कि  'आख़िर 11 दिनों के ‘वर्कआउट’के बाद लूट का बँटवारा हो गया। परिवहन, राजस्व जलसंसाधन आदि गये भगोड़ों को और एक्साइज़ शहरी विकास गये भाजपा को। देखते हैं 3 महीने की अंतरिम सरकार कितना अपना भला करती है और कितना जनता का। यह भी देखना है इस अंतरिम मंत्रिमंडल की कितनी बात अधिकारी मानते हैं।'





 



पाने और खोने की सच्चाई समय आने पर पता चलेगी 

उधर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने भी बीजेपी के मंत्रिपद बंटवारे के बाद बीजेपी नेताओं पर तंज कसा है। कमल नाथ ने कहा है कि यह तो समय ही बताएगा कि विष के इस लम्बे मंथन में किसके हिस्से क्या आया। किसने क्या खोया और किसने क्या पाया यह समय आने पर ही पता चलेगा।





    



अपने एक अन्य ट्वीट में कमल नाथ ने बीजेपी कैबिनेट में मंत्री बने तमाम नेताओं को बधाई दी है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने  कहा है कि ' मै प्रदेश के सभी नवनियुक्त मंत्रियो को उनके विभाग मिलने पर बधाई देता हूँ और उम्मीद करता हूँ कि सभी मंत्रीगण अपने विभागों के माध्यम से प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।'