सूर्यवंशी फ़िल्म के लाइव शो में युवती से छेड़छाड़, चलती फिल्म छोड़ दर्शकों ने की मनचले की धुनाई

भोपाल के संगम सिनेमा में युवती से अश्लील हरकत, फिल्म का सीन देखकर शोहदे ने युवती से की गंदी बात, युवती ने लोगों के साथ मिलकर की चप्पलों से पिटाई, वीडियो वायरल

Updated: Jul 29, 2022, 09:36 PM IST

Photo courtesy: Bhaskar
Photo courtesy: Bhaskar

भोपाल। राजधानी की संगम टॉकीज में एक युवती से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी मनचले ने फिल्म सूर्यवंशी के लास्ट शो के दौरान युवती से बदतमीजी की। फिर क्या था युवती ने मनचले की चप्पलों से पिटाई कर दी। देखते ही देखते टॉकीज में लोगों ने युवक को पीटना शुरु कर दिया। भोपाल के संगम सिनेमा हॉल में रियल एक्शन का वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल शनिवार को सूर्यवंशी के आखिरी शो के दौरान रात करीब पौने 12 बजे अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म का एक रोमांटिक सीन आया, तभी मनचले ने वहां बैठी एक युवती से अश्लील हरकत की। फिर क्या था, सिनेमा के पर्दे से इतर रियल लाइफ फिल्म शुरू हो गई। पहले युवती ने सैंडल उतारकर पीटना शुरू किया फिर देखते ही देखते दर्शकों ने धुनाई शुरू कर दी।

यह सब पहले थिएटर के अंदर हुआ, लेकिन भीड़ को इतने से संतोष नहीं हुआ तो थियेटर से बाहर निकलकर भी पिटाई जारी रही। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद मंगलवारा पुलिस ने वीडियो को जांच के लिए संज्ञान में लिया है। 

लंबे अर्से बाद फिल्म सूर्यवंशी से थिएटर में फिल्मों की वापसी हुई है। अक्षय कुमार और कटरीना कैफ अभिनीत इस फिल्म से सिनेमा मालिकों को भी राहत की उम्मीद बंधी है और फिल्म भी ्च्छी कमाई कर रही है। लेकिन थिएटर के लाइव ड्रामा भी शुरू हो गए हैं।सो दर्शक डबल शो का मज़ा ले रहे हैं।