मुरैना। तबीयत खराब होने पर पहले तो लोग दवाई लेकर ही स्वस्थ हो जाते हैं। लेकिन, हालात खराब होने पर डॉक्टर के पास जाते हैं। डॉक्टर उसकी सभी जानकारी लेकर दवाइयां लिखता है। कई बार इंजेक्शन भी लगता है। मुरैना में एक झोलाछाप डॉक्टर की करतूत के कारण एक महिला की आंखों की रोशनी चली गई। महिला ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर दी है। 

पीड़िता जिले के पोरसा की रहने वाली है। दरअसल मनीषा कुशवाह (35) 11 जुलाई को तबीयत खराब होने पर डॉक्टर के पास पहुंची थीं। डॉ. प्रमोद जैन ने उसकी समस्या सुनी और बिना जांच किए ही उसे सीधे इंजेक्शन लगा दिया था। साथ ही दो दवा भी लिखकर दी। बस इसी के बाद मनीषा को कुछ नहीं दिखा आंखों में धुंधली सी छा गई। हालात बिगड़ती देख डॉक्टर ने उसे घर पर आराम करने की सलाह दी। पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है और उसका क्लिनिक सील किया गया है। 

यह भी पढ़ें: भोपाल में बिना हेलमेट पेट्रोल दिया तो पंप पर होगी कार्रवाई, खाघ विभाग करेगी जांच

इधर मंगलवार को पीड़िता अपने माता-पिता के साथ एसपी कार्यालय शिकायत करने गई थी। एसपी समीर सौरभ कैसे को गंभीरता से लेते हुए इसकी जिम्मेदारी एएसपी सुरेंद्र प्रताप सिंहडा डामर को मॉनिटरिंग करने के लिए कहा है। उसने बताया कि 11 जुलाई को उसकी तबीयत खराब हो गई थी। खाने में उसने ठंडी खीर खा ली थीं। इसके बाद शरीर में एकदम से तेज दर्द होने लगा और सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। पीड़िता को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। सीएमएचओ को बेहतर इलाज के निर्देश भी दिए है।