Indore: विधायक रमेश मेंदोला बन धमकी देने वाला गिरफ्तार

Indore Police: खुद को विधायक रमेश मेंदोला बता कर बॉम्बे अस्पताल के जॉइंट डायरेक्टर राहुल पराशर को धमकाया, इंदौर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Updated: Sep 02, 2020, 07:05 AM IST

Photo Courtesy : Dainik Bhaskar
Photo Courtesy : Dainik Bhaskar

इंदौर। खुद को विधायक रमेश मेंदोला बता कर इंदौर स्थित बॉम्बे अस्पताल के जॉइंट डायरेक्टर राहुल पाराशर को धमकाने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंदौर पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गोविन्द पुरोहित नामक व्यक्ति को खुद रमेश मेंदोला की शिकायत पर गिरफ्तार किया है। 

क्या है मामला ? 
आरोपी गोविन्द पुरोहित ने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर अपने परिवार की एक युवती को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए विधायक रमेश मेंदोला के नाम से फोन कर बॉम्बे अस्पताल के जॉइंट डायरेक्टर राहुल पाराशर को खूब डराया धमकाया। पुरोहित ने अभद्रता करते हुए राहुल पराशर पर अपने रिश्तेदार को बॉम्बे अस्पताल में भर्ती करने का दबाव बनाया। इसके बाद जब इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी विधायक रमेश मेंदोला को लगी उन्होंने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी। क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए गोविन्द पुरोहित को गिरफ्तार कर लिया है। गोविन्द पुरोहित के खिलाफ आईपीसी की धारा 419, 507 और आईटी एक्ट की धारा 66 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोविन्द पुरोहित सिविल कांट्रेक्टर का काम करता है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरोहित खुद बीजेपी से जुड़ा हुआ है।