मध्यप्रदेश में भी पेश होगा पेपरलेस बजट, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का एलान

उत्तर प्रदेश सरकार भी पेपरलेस बजट पेश करने की तैयारी में, उत्तर प्रदेश में बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होना है

Updated: Feb 02, 2021, 09:48 AM IST

Photo Courtesy: Dainik Bhaskar
Photo Courtesy: Dainik Bhaskar

भोपाल। केंद्र सरकार के पेपरलेस बजट की तर्ज पर अब मध्यप्रदेश सरकार भी पेपरलेस बजट लाने की तैयारी कर रही है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि शिवराज कैबिनेट ने तय किया है कि इस वर्ष का बजट पेपरलेस होगा। 

यह किसी भी राज्य का पहला पेपरलेस बजट होगा: नरोत्तम मिश्रा 

नरोत्तम मिश्रा ने कहा है आगामी बजट सत्र में वित्त मंत्री के द्वारा बजट टैबलेट पर प्रस्तुत किया जाएगा। यह किसी भी राज्य का पहला पेपरलेस बजट होगा। मध्यप्रदेश विधानसभा में बजट सत्र 22 फरवरी से शुरू होना है।

यह भी पढ़ें : MP Budget Session: 22 फरवरी से शुरू होगा मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट सत्र

 हालांकि दूसरी तरफ बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी विधानसभा में पेपरलेस बजट पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों की बैठक बुलाई है। इसमें मंत्रियों की पेपरलेस कैबिनेट और गवर्नेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी। 

चूंकि उत्तर प्रदेश में बजट सत्र 18 फरवरी से शुरू होना है। और अगले दिन यानी 19 फरवरी को विधानसभा में बजट पेश किया जाना है। लिहाज़ा मध्यप्रदेश से पहले उत्तर प्रदेश पेपरलेस बजट पेश कर, ऐसा करने वाला पहला राज्य बन सकता है।