MP: झाबुआ में बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली कुएं में गिरी, दूल्हे के भाई की मौत, 7 लोग घायल

झाबुआ के पेटलावद में खाखरापाडा गांव से शादी कर वापस अपने गांव रुनजी जा रही बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर पलट गई। यही नहीं बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली कुएं में भी जा गिरी।

Publish: Apr 19, 2024, 03:13 PM IST

झाबुआ। बीती रात झाबुआ के पेटलावद में बड़ा हादसा हो गया। यहां खाखरापाडा गांव से शादी कर वापस अपने गांव रुनजी जा रही बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अचानक असंतुलित होकर पलट गई। यही नहीं बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली कुएं में भी जा गिरी। हादसे में दूल्हे के भाई की मौत हो गई। ट्राली में दहेज के सामान सहित बराती सवार थे। जिसमें सभी लोग कुएं में जा गिरे।

जानकारी के मुताबिक ये हादसा रात 12:30 बजे हुआ। वही ये भी बताया जा रहा है कि कुएं में पानी से लबालब भरा हुआ था। जिससे इस हादसे में दूल्हे के भाई की मौत हो गई है। प्रशासन और लोगों की मदद से कुएं से बारातियों को निकाला गया। इसके साथ ही पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। बता दें इस हादसे में सात लोग घायल हो गए हैं। जिन्हे पुलिस ने नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया है साथ ही पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।